Banks Increased Interest Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 6.50 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा है, इसकी घोषणा भी पिछले दिनों की गई थी। बावजूद इसके आम लोगों के लिए यह कोई ज्यादा अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि कुछ चुनिंदा बैंकों ने कर्ज पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। इससे घर और कार खरीदने के इच्छुक लोगों की सस्ता कर्ज लेने की आस टूटी है। फिलहाल देश के चर्चित बैंकों में शुमार बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के अलावा, केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
अन्य बैंक भी बढ़ा सकते हैं कर्ज की दरें
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि फिलहाल तीन बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है, ऐसे में अन्य बैंक भी जल्द ही इसमें शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर महंगाई के इस दौर में लोगों को एक झटका लगा है और घर-फ्लैट खरीदना महंगा पड़ेगा।
बीओबी के अनुसार, एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.70 प्रतिशत किया गया है। यह अब तक 8.65 प्रतिशत है। नई दरें शनिवार से प्रभावी हो गए हैं। जबकि केनरा बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत का इजाफा किया है। यह अब बढ़कर 8.70 प्रतिशत हो गई है। इस बैंक में यह निर्णय शनिवार से ही प्रभावी हो गया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) पहले ही एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। बीओएम के अनुसार, इसके साथ ही एक साल की एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से बढ़कर 8.60 प्रतिशत हो गई है। संसोधित दरों में यह बदलाव 10 अगस्त से ही प्रभावी है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों आरबीआइ ने चार बैंकों पर मॉनेटरी जुर्माना भी लगाया है। ये चारों सहकारी बैंक हैं, जबकि इनमें से एक बिहार से संबंध रखता है तो अन्य तीन महाराष्ट्र के हैं। यह जुर्माना नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। आरबीआइ की मानें तो इन बैंकों पर नियमों की अनदेखी के चलते ही इन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines