Tea Price Soaring : बारिश में चाय की चुस्की एक अजीब सुकून देती है। दोनों का साथ ही जो इतना गहरा है। लेकिन अब चाय की चुस्की लेना महंगा पड़ रहा है। इसका कारण है इसकी कीमत का बढ़ना। दरअसल, पिछले कुछ समय से चाय के प्रोडक्शन में कमी आ रही है जिसके कारण चाय की कीमत बढ़ रही है। टी बोर्ड के अनुसार चाय की कीमत में साल दर साल 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।
इन वजह से प्रोडक्शन में आई कमी
पिछले कुछ समय से चाय के प्रोडक्शन में कमी आ रही है। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग परेशान हैं। चूंकि प्रोडक्शन में कमी है तो जाहिर है कीमत बढ़ेगी ही। कारण है मांग का लगातार बने रहना। इंडस्ट्री से जुड़े एक एक्सपर्ट के मुताबिक मई में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई जिस कारण मौसम काफी गर्म रहा। इस गर्मी की वजह से चाय की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद आई बाढ़ ने और परेशानी बढ़ा दी है। इन दो मुख्य वजहों के कारण असम में चाय का प्रोडक्शन काफी कम हो रहा है।
चाय के उत्पादन में कमी आने से इसकी कीमत बढ़ रही है।
इस बार 30 फीसदी कम हुआ प्रोडक्शन
इस बार मई में पिछले साल की तुलना में प्रोडक्शन में 30 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल मई में चाय का प्रोडक्शन करीब 910 लाख किलो था। इस बार का जो प्रोडक्शन है, वह पिछले एक दशक में सबसे कम है। वहीं दूसरी ओर सरकार की तरफ से 20 कीटनाशकों पर बैन लगाया गया है। इस वजह से भी चाय के प्रोडक्शन में कमी आई है।
बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है असम
जून में गर्मी के बाद हुई बारिश से चाय की पैदावार में कुछ वृद्धि हुई थी, लेकिन बाढ़ से सब बिगाड़ दिया। असम इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। असम के उत्तर-पूर्वी इलाके में देश के कुल चाय प्रोडक्शन का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा पैदा होता है। इस समय यहां आई बाढ़ से इस इलाके के 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
200 रुपये से ज्यादा बढ़ गई कीमत
चाय के प्रोडक्शन में कमी आने के कारण चाय की कीमत में तेजी देखी गई है। जून में चाय की कीमत में औसतन करीब 218 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा है। माना जाता है कि जुलाई में चाय का प्रोडक्शन सबसे ज्यादा होता है, लेकिन बारिश ने काफी फसल खराब कर दी है। इस साल 150 से 200 किलो चाय का प्रोडक्शन कम होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस साल चाय की कीमत 16 से 20 फीसदी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : Income Tax 2024 : बजट में इस बार लगेगी लॉटरी! रिटर्न फाइल करने वालों की हो सकती है मौज, इन 5 बदलावों पर रहेगी नजर
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
20 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
21 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
23 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines