Tatkal Passport: कई लोगों विदेश यात्रा करना चाहते हैं जिसके लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक पासपोर्ट होता है। बिना पासपोर्ट के आप कई देश ऐसे हैं जहां जाया नहीं जा सकता है। इसलिए हर नागरिक के पास पासपोर्ट जरूर होना चाहिए। अगर कोई बिना पासपोर्ट के किसी अन्य देश में जाता है तो इसे गैरकानूनी माना जा सकता है। अगर आपको भी कहीं देश से बाहर घूमने के लिए जाना है या फिर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आप तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में तत्काल पासपोर्ट बनवाया जा सकता है। यहां के लोगों को अपॉइंटमेंट के लिए लंबी-लंबी लाइनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किन 13 जिलों में तत्काल पासपोर्ट के लिए तुरंत अपॉइंटमेंट मिल सकेगी और कैसे इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
पश्चिमी यूपी के इन 13 जिलों में बनवाएं पासपोर्ट
- गाजियाबाद
- आगरा
- हापुड़
- हाथरस
- मथुरा (वृंदावन)
- मेरठ
- अलीगढ
- बागपत
- बुलन्दशहर
- गाजियाबाद
- मुजफ्फरनगर
- सहारनपुर
- गौतमबुद्ध नगर
तत्काल पासपोर्ट के लिए मिलेगी तुरंत अपॉइंटमेंट
विदेश मंत्रालय के निर्देश के अनुसार गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के लोग तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते हैं। इस तरह से यहां पर तत्काल श्रेणी के पासपोर्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। अब रोजाना 415 अपॉइंटमेंट दिए जाएंगे। जबकि, पहले रोजाना 250 अपॉइंटमेंट दिए जाते थे।
नहीं करना पड़ेगा ज्यादा दिनों का इंतजार
गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आने वाले 13 जिलों के लोगों को तत्काल पासपोर्ट के लिए ज्यादा दिनों तक अपॉइंटमेंट के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। तत्काल श्रेणी के तहत नियुक्तियों की संख्या 415 होने से उन लोगों को परेशानी नहीं होगी जो नौकरी या पढ़ाई के लिए जल्द से जल्द विदेश जाना चाहते हैं। पहले तत्काल पासपोर्ट के लिए 10 से 15 दिन बाद अपॉइंटमेंट के लिए समय मिला करता था।
Documents required for Tatkal Passport
तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए वोटर आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, जाती प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत होती है। आप आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस को अपना सकते हैं।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines