200 Vande Bharat trains: टाटा स्टील द्वारा भारतीय रेलवे के साथ हस्ताक्षरित एक नए समझौते के अनुसार 200 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करने की संभावना है। हस्ताक्षरित अनुबंध के अनुसार, टाटा स्टील एक वर्ष में देश की सबसे तेज और सुविधा संपन्न वंदे भारत एक्सप्रेस की 22 ट्रेनों का निर्माण करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी से लेकर थ्री-टियर कोच तक की सीटों का निर्माण अब टाटा स्टील करेगी। ट्रेन के लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच बनाने का ठेका भी कंपनी को दिया गया है, जिसके तहत पैनल, विंडो और रेलवे के स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं।
योजना के तहत फिलहाल भारतीय रेल ने ट्रेन के पुर्जे बनाने के लिए बहुराष्ट्रीय स्टील कंपनी को करीब 145 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है, जिसे 12 महीने में पूरा किया जाना है। टाटा स्टील के कंपोजिट डिवीजन ने वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटिंग सिस्टम के लिए एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त करने के बाद इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें प्रत्येक 16 कोच वाले 22 ट्रेन सेट शामिल हैं।
और पढ़िए – Share Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 670 अंक गिरा, निफ्टी 17.5K से नीचे पहुंचा
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी एंड न्यू मैटेरियल्स बिजनेस) देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, ‘इस ट्रेन की सीटों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जो 180 डिग्री तक घूम सकती है और इसमें विमान जैसी यात्री सुविधाएं हैं, जो भारत में पहली बार लोगों को मिली है।’
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
8 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
9 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
15 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
15 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
15 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
15 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
18 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
18 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines