Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सरकार समर्थित सुकन्या समृद्धि योजना खाता बालिकाओं के माता-पिता के लिए सबसे अच्छे निवेश विकल्पों में से एक है। यह योजना माता-पिता को अपनी बेटियों के लिए एक बड़ा कोष बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही वे इस योजना में अपनी कर योग्य आय में आयकर कटौती का भी दावा करे सकेंगे। इससे उनका टैक्स कम हो जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता 2023
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के एक भाग के रूप में शुरू की गई थी। सुकन्या समृद्धि योजना खाता किसी भी डाकघर की शाखा या बैंक में खोला जा सकता है।
ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि खाता वर्तमान में 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है।
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर
- जमा राशि – 1,50,000 रुपये सालाना
- अवधि: 15 वर्ष
- परिपक्वता अवधि: 21 वर्ष
- ब्याज दर: 7.6%
- मैच्योरिटी राशि: 65,93,071 रुपये
- कुल निवेश राशि: 22,50,000 रुपये
- अर्जित कुल ब्याज: 43,43,071 रुपये
1.5 लाख रुपए तक बचाएं
आप आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत इस योजना में निवेश करके अपनी कर योग्य आय से प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, सुकन्या समृद्धि योजना ईईई – छूट छूट छूट श्रेणी के अंतर्गत आती है, जिसका अर्थ है निवेश, ब्याज और रिटर्न/परिपक्वता पर कर छूट।
बालिका के माता-पिता, प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक, 10 वर्ष से कम उम्र की अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये सालाना है जबकि अधिकतम राशि 1,50,000 रुपये प्रति वित्तीय वर्ष है। यदि आप एक वित्तीय वर्ष में 250 रुपये का न्यूनतम मूल्य जमा नहीं करते हैं तो आपसे एक वर्ष में 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
एक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
48 mins agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
14 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
15 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
16 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
20 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
22 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
22 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines