Success Story Of Shelly Bulchandani : जब भी बिजनेस की बात आती है तो अक्सर लोग कहते हैं कि बिना अनुभव के बिजनेस आसान नहीं है। एक ऐसा परिवार जिसमें लोग जॉब करते हों, उसमें बिजनेस की बात करना मतलब कोई बम फोड़ने जैसा होता है। लेकिन जो लोग हिम्मत कर जाते हैं, वे आसमान चूमने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ 20 साल की शैली बुलचंदानी के साथ। इन्होंने 2000 रुपये से बिजनेस शुरू किया और इसे आज 10 करोड़ रुपये का बना दिया है।
ऐसे रखा बिजनेस में कदम
राजस्थान के अमेजर की रहने वाली शैली न तो IIT पास आउट हैं और न ही उन्होंने IIM से पढ़ाई की है। शैली ने आईटी से एमएससी किया है। शैली शुरू से ही बिजनेस करना चाहती थीं। कॉलेज में हुए बिजनेस प्रोग्राम से भी उनके अंदर बिजनेस करने की ललक पैदा हुई। कुछ रिसर्च के बाद उन्होंने इंसान के बालों से बने प्रोडक्ट में कदम रखने का सोचा। उन्होंने मार्केट में पहले से मौजूद हेयर के प्रोडक्ट्स देखे और उनकी क्वॉलिटी को परखा। फिर अच्छी क्वॉलिटी के प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में उतरने का फैसला लिया।
2000 रुपये से शुरुआत
शैली ने पढ़ाई के साथ ही बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था। एक दिन उन्होंने जयपुर में स्थानीय दुकानदार से 2000 रुपये के बाल खरीदे। इसके बाद उन्होंने उन बालों से अपनी ही सिलाई मशीन ने कुछ एक्सटेंशन बनाकर अपने रिश्तेदारों को बेचे। रिश्तेदारों को ये एक्सटेंशन काफी पंसद आए। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद उन्होंने अपनी कंपनी बनाई जिसका नाम ‘द शेल हेयर’ रखा। शैली ने बालों के कई तरह के प्रोडक्ट जैसे विग, हेयर एक्सटेंशन, टॉपर्स, कलरफुल स्ट्रीक्स बनाए। इनकी कीमत मार्केट के मुकाबले 30 से 40 फीसदी कम रखी। शैली की कंपनी के ये प्रोडक्ट लोगों को काफी पसंद आए और इनकी डिमांड बढ़ती चली गई।
सालाना एक करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू
शैली की कंपनी का रेवेन्यू एक करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा है। शैली की कंपनी के प्रोडक्ट की सबसे खास बात है कि ये इन्हें बहुत सारे लोगों के बालों के साथ मिक्स करके तैयार नहीं किया जाता। एक शख्स के बालों से ही एक प्रोडक्ट बनाया जाता है ताकि इसकी क्वॉलिटी हाई रहे और पूरी तरह नेचुरल लगे। आज कंपनी की वैल्यू 10 करोड़ रुपये है। शैली बताती हैं कि उनकी मां को बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि वह बिजनेस कैसे संभालेंगी। लेकिन बाद में वह काफी खुश हुईं।
शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में मारी एंट्री।
शार्क टैंक इंडिया में भी मारी एंट्री
शैली ने शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में भी एंट्री मारी थी। इसमें शैली ने अपने स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ के वैल्यूएशन की मांग की थी और 3 फीसदी इक्विटी के बदले 30 लाख रुपये मांगे थे। इस डील को अमन गुप्ता ने स्वीकार कर लिया था और वह शैली की कंपनी के साथ जुड़ गए। इस डील के बाद शैली की कंपनी को और बड़े पर लग जाएंगे। शैली का पूरा फोकस आज की जनरेशन यानी जेन जी (Gen z) पर है जो स्टाइलिश दिखना पसंद करती है। शैली की कंपनी के ये प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें : Success Story : पिता की मौत के बाद गांव लौटकर शुरू की खेती, नींबू के अचार ने बदली किस्मत
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines