Success Story Of Lahori Zeera : आपने मार्केट में लाहौरी जीरा नाम की ड्रिंक देखी होगी। हो सकता है कि इसे टेस्ट भी किया हो। यह लगभग हर किराना की दुकान पर मिल जाती है। युवाओं में यह तेजी से पॉपुलर हो रही है। इस ड्रिंक का नाम सुनकर हो सकता है कि आपके दिमाग में आया हो कि यह कहीं पाकिस्तान का ब्रांड तो नहीं? ऐसा इसलिए कि इसका नाम लाहौर से जुड़ा है जो अब पाकिस्तान में है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस ड्रिंक को शुरू किया तीन भाइयों ने। हालांकि इसकी शुरुआत बहुत आसान नहीं रही।
रसोई से निकला आइडिया
जब इंसान के लिए कोई चीज जरूरी हो जाए तो वह उसे तलाश कर ही लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ लाहौरी जीरा के साथ। दरअसल, सौरभ मुंजाल अपने दो कजिन्स (सौरभ भूतना और निखिन डोडा) के साथ घर पर थे। अचानक उनका मन कुछ अच्छा और देसी पीने का किया। इनमें निखिल को खाने-पीने की चीजें बनाने का शौक था। निखिन किचन में गए और जीरे से एक नई ड्रिंक बनाकर लाए। यह ड्रिंक सभी को बहुत पसंद आई। इसके बाद इन्होंने इसे मार्केट में उतारने का फैसला लिया। उन्होंने साल 2017 में Archian Foods नाम से कंपनी बनाई।
कंपनी कई प्रोडक्ट बनाती है। फोटो: lahorizeera.com
लाहौरी नाम के पीछे भी है कहानी
लाहौरी जीरा ड्रिंक के नाम के पीछे भी एक रोचक कहानी है। इसके बारे में कंपनी के सीईओ सौरभ मुंजाल बताते हैं कि इस ड्रिंक को बनाने में किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं मिलाया गया है। इसमें वे चीजें शामिल हैं जो इंडियन किचन में आसानी से मिल जाती हैं। सौरभ के मुताबिक इसमें लाहाैरी नमक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए इसे लाहौरी जीरा नाम दिया गया। कंपनी के जितने भी प्रोडक्ट हैं, सभी में लाहौरी नमक का इस्तेमाल किया गया है।
साल दर साल बढ़ता गया बिजनेस
किसी भी प्रोडक्ट को मार्केट में पकड़ बनाने में काफी समय लगता है। वहीं लाहौरी जीरा ऐसा प्रोडक्ट था जो मार्केट में आते ही छा गया। शुरुआत में इसकी करीब एक लाख बोतलें ही बिक पाती थीं। बाद में कंपनी ने तेज रफ्तार पकड़ी। साल 2022 में इन बोतलों की संख्या बढ़कर 12 लाख हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कंपनी करीब 30 से 40 लाख बोतलें रोजाना तैयार करती है।
कई तरह के ड्रिंक
जीरा ड्रिंक बनाने के बारे में सौरभ बताते हैं कि उन्होंने इसे मार्केट में इसलिए उतारा क्योंकि देसी ड्रिंक कैटेगरी में मार्केट में बहुत ज्यादा कंपटीशन नहीं है। इसका टेस्ट भी देसी ही रखा। आज इनकी कंपनी लाहौरी जीरा ड्रिंक के अलावा लाहौरी नींबू, लाहौरी कच्चा आम, लाहौरी शिकंजी आदि ड्रिंक भी बनाती है।
1000 करोड़ टर्नओवर का टार्गेट
कमाई के मामले में भी यह कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। साल 2021 में इसका टर्नओवर 80 करोड़ रुपये था। साल 2022 में यह बढ़कर 250 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने साल 2023 के लिए 1000 करोड़ रुपये की उम्मीद जताई थी। हालांकि कंपनी ने यह टार्गेट हासिल किया या नहीं, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : Success Story : कभी चप्पल खरीदने के नहीं थे पैसे, गांव के वीडियो बनाकर हो गईं फेमस, अब बिग बॉस में मारी एंट्री
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
7 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines