Success Story of Entrepreneur Kunal Shah : बिजनेस करना आसान नहीं होता। इसमें सफल वही लोग होते हैं जो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल पाते हैं। ऐसा ही एक नाम है कुणाल शाह का। कभी डिलीवरी बॉय का काम कर चुके कुणाल शाह आज 50 हजार करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं। वह CRED कंपनी के फाउंडर और CEO हैं। वही क्रेड कंपनी जिसका इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड के पेमेंट से लेकर UPI पेमेंट तक में हो रहा है।
आसान नहीं था सफर
कुणाल शाह गुजरात के रहने वाले हैं। उनका बचपन गरीबी में बीता है। कुणाल कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह 16 साल की उम्र से काम कर रहे हैं। जब वह छोटे थे तो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार पर कर्ज था। खर्च चलाने के लिए उन्होंने न केवल डिलीवरी बॉय का काम किया बल्कि डेटा ऑपरेटर की भी नौकरी की। यह काम उन्हें इसलिए करना पड़ा क्योंकि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। काम के दौरान ही उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।
डिलीवरी बॉय का भी काम कर चुका है यह शख्स
क्लास के बाद डिलीवरी बॉय का काम
एक इंटरव्यू में कुणाल ने बताया कि उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज में ग्रेजुएशन में फिलॉसफी चुना। इसका कारण था कि इसकी क्लास सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होती थी। इसके बाद वह डिलीवरी का काम करते थे। शाम को वह डेटा एंट्री में जुट जाते थे। इस दौरान उन्होंने कुछ पैसे बचाने शुरू किए और उससे अपने घर के बाहर एक साइबर कैफे खोला। इसके बाद वह टेक्नोलॉजी से जुड़ते चले गए। कुणाल के संघर्ष को देश के दिग्गज बिजनेसमैन और इंफो एज के फाउंडर संजीव बिखचंदानी भी लोगों के सामने रख चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Business Idea : सिर्फ 8 हजार रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी 40 से 50 हजार रुपये की कमाई
यह भी पढ़ें : बिजनेस के लिए Bootstrapping से करें फंड का जुगाड़, नहीं पड़ेगी लोन लेने की जरूरत
बना डाली 50 हजार करोड़ रुपये की कंपनी
कुणाल की कंपनी क्रेड आज करीब 50 हजार करोड़ रुपये की हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि कुणाल का यह स्टार्टअप एक बार में ही सफल हो गया। कुणाल इससे पहले भी दो स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं। उन्होंने 2009 में पैसाबेक और अगले साल यानी 2010 में फ्रीचार्ज की शुरुआत की। हालांकि 5 साल बाद फ्रीचार्ज को स्नैपडील ने खरीद लिया। इसके बाद ही उन्होंने क्रेड की शुरुआत की। आज कुणाल की अनुमानित संपत्ति 15 हजार करोड़ रुपये है। क्रेड को 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया हुआ है। एक लाइव सेशन के दौरान कुणाल ने खुद बताया था कि वह सैलरी के तौर पर केवल 15 हजार रुपये लेते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में करीब 20 फीसदी लोग क्रेड ऐप से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करते हैं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
16 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines