Stock Market Holiday: होली के मौके पर क्या शेयर बाजार बंद रहेगा? क्या 14 मार्च को मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी? इन सवालों का जवाब है – हां। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, होली के मौके पर 14 मार्च को शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। होली शुक्रवार को है, यह मार्केट के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन होता है। इस लिहाज से बाजार में 17 मार्च को कारोबार होगा। क्योंकि शनिवार और रविवार मार्केट में साप्ताहिक अवकाश रहता है।
इस वजह से है दबाव
मार्केट पिछले काफी समय से भारी दबाव से गुजर रहा है। ऐसे में निवेशक यही चाहेंगे कि होली की खुशी मनाने के बाद जब बाजार खुले तो वो इस दबाव से मुक्त नजर आए। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी सहित कई कारणों से बाजार लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है। सितंबर के अपने शिखर से निफ्टी में करीब 15% नीचे आ गया है। गिरावट के मामले में इस इंडेक्स ने 29 सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
कब-कब रहेगी छुट्टी
होली की छुट्टी 2025 में निर्धारित 14 अवकाश का हिस्सा है। इसके बाद मार्केट ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य पर सोमवार 31 मार्च को होगा। इसी तरह, 10 अप्रैल को श्री महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। वर्ष की दूसरी छमाही की बात करें, तो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 21-22 अक्टूबर को दिवाली जैसी प्रमुख छुट्टियों के कारण भी बाजार बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी मार्केट नहीं खुलेगा। हालांकि, दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे मार्केट में कारोबार होता है।
यह अच्छे संकेत नहीं
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते अमेरिकी बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी बाजार लाल नजर आया। इससे पहले सोमवार को भारी बिकवाली के चलते तीनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। S&P 500 के बाजार मूल्य में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 330 लाख करोड़ रुपये) की कमी आई है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महीने तक वॉल स्ट्रीट राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीतियों से उत्साहित था, लेकिन अब वहां भी घबराहट का माहौल है।
ऐसे बढ़ सकती है मुश्किल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी बाजार में अगर बिकवाली और मंदी का दौर बरकरार रहता है, तो इसका असर भारतीय मार्केट पर भी पड़ सकता है। अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत और बड़ी अर्थव्यवस्था है। ऐसे में वहां होने वाली हर हलचल का असर भारत सहित दूसरे बाजारों पर पड़ता है। इंडियन स्टॉक मार्केट पिछले कई महीनों से दबाव का सामना कर रहा है। हाल के दिनों में इसमें कुछ सुधार के संकेत मिले हैं। लिहाजा, अमेरिकी बाजार का कमजोर होना, इन संकेतों को दूर कर सकता है।
यह भी पढ़ें – 2008 की मंदी देखने वाले Jim Walker ने बताया 2025 में और क्या होगा, भारतीय बाजार पर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
26 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines