हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Today: शेयर बाजार की चमक लौटी, एक झटके में ही न‍िवेशकों ने कमा ल‍िए 3 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज कई द‍िनों के बाद रौनक लौटी है. सेंसेक्‍स (Sensex) 320 अंक ऊपर जाकर 81,857.48 पर और Nifty 50, 127 अंक ऊपर जाकर 25,175.40 पर बंद हुआ.

विज्ञापन
शेयर बाजार में आज रौनक रही

Share Market Today: शेयर बाजार में कई द‍िनों के बाद आख‍िरकार रौनक लौटी है और बाजार आज बढ़त में बंद हुआ है. प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा भारत और यूरोपीय यून‍ियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की घोषणा से आज बाजार झूम उठा. सेंसेक्‍स (Sensex) 320 अंक बढ़कर 81,857.48 पर और Nifty 50, 127 अंक बढ़कर 25,175.40 पर बंद हुआ.

दूसरी ओर म‍िड और स्‍मॉल कैप सेगमेंट में भी इजाफा देखने को म‍िला. Nifty म‍िडकैप 150 इंडेक्‍स में 0.53% और Nifty Smallcap 250 इंडेक्‍स भी आज 0.20% चढ़कर बंद हुआ. बीएसई ल‍िस्‍टेड फर्म के ओवरऑल मार्केट कैप‍िटलाइजेशन में भी इजाफा देखने को म‍िला. इनका मार्केट कैप 451.6 लाख करोड़ से बढ़कर 454.6 लाख करोड़ पर पहुंच गया. आज एक सेशन में ही न‍िवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.

Delhi Power Cut: आज दिल्ली के कई हिस्सों में रहेगी ब‍िजली गुल, जानें कौन से इलाके रहेंगे प्रभाव‍ित

विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी क्‍यों आई?

भारत–EU FTA ने बाजार के सेंटीमेंट को सुधारने का काम क‍िया. हालांक‍ि ज‍ियोपॉल‍िटकल टेंशन और र‍िस्‍क को लेकर बनी रही च‍िंताओं के बीच FII ब‍िकवाली जारी रही. इसकी वजह से हो रही ग‍िरावट को Q3 के नतीजों ने बचाने का काम क‍िया. बजट 2026 (Union Budget 2026) की घोषणाओं को लेकर न‍िवेशकों के बीच अभी अन‍िश्‍च‍ितता बनी हुई है. ल‍िहाजा वो सावधानी रख रहे हैं.

WhatsApp यूज करने के ल‍िए देना होगा पैसा! कंपनी जल्‍द ला सकती है सब्सक्रिप्शन प्लान

विज्ञापन

Nifty 50 टॉप गेनर्स
न‍िफ्टी पर 34 स्‍टॉक्‍स ऊपर जाकर बंद हुए. इसमें अडाणी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises) 5.30%, एक्‍स‍िस बैंक (Axis Bank) 5.09% और JSW स्‍टील 4.55% ऊपर जाकर बंद हुए.

Nifty 50 टॉप लूजर्स
Mahindra & Mahindra 4.25% , एश‍िएन पेंट्स 2.80% और कोटक महींद्रा बैंक 2.58% की गिरावट देखी गई.

विज्ञापन

बैंक‍िंग, धातु और IT सेक्‍टर वाले शेयरों का आज प्रदशर्न बेहतर रहा. वहीं ऑटो, FMCG और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल के शेयर प्रेशर में नजर आए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola