Stock Market Holiday List 2024: इस साल दिवाली की तारीख को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूजन है। जहां कैलेंडर में दिवाली 1 नवंबर को दिख रही है, लेकिन इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह इसलिए क्योंकि इस साल कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को पड़ रही है जो अगले दिन 1 नवंबर की शाम को 6 बजे तक रहेगी।
वहीं, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वालों को बता दें कि बाजार 31 अक्टूबर को नहीं बल्कि 1 नवंबर को बंद रहेगा। दोनों में से किसी भी एक्सचेंज यानी BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। हालांकि इस दिन एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। जबकि 31 अक्टूबर को रेगुलर दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी। आइए अब जानें कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार…
शेयर बाजार कब बंद रहेगा?
- 1 नवंबर: दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
- 15 नवंबर (गुरु नानक जयंती): इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
- 25 दिसंबर (क्रिसमस): इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?
मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे तक होगी। दिवाली के दिन एक घंटे के लिए शेयर मार्केट खुलती है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। कई लोग मानते हैं कि इस दौरान ट्रेडिंग करने से समृद्धि मिलती है। बता दें कि पिछले साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में अच्छी बढ़त देखी गई थी।
ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani का करोड़ों लोगों को दिवाली गिफ्ट! JioFinance App से मिलेगा बहुत सस्ता सोना
क्यों होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। कई लोग मानते हैं कि इस दौरान ट्रेडिंग करने से समृद्धि मिलती है। वहीं, दिवाली के आसपास शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को इन तारीखों और समय का ध्यान रखना चाहिए। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेश करते समय सावधानी बरतें। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कोई भी बड़ा ट्रेड न करें। इस दिन आप छोटे इन्वेस्टमेंट से अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
EPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
2 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
2 hrs agoपेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
3 hrs ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
12 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
12 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
17 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
18 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
19 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
19 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines