Sensex Live: आज हफ्ते का आखिरी दिन है, और क्या ही शानदार शुरुआत मार्केट ने की है। पहले 15 मिनट में ही 350 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। साफ पता चल रहा है कि बाजार लगातार दूसरे दिन खरीदारी के मोड में जा रहा है। IT से लेकर स्टील, ऑटो, मेटल सेक्टर में कमाल का माहौल बना हुआ है। BSE की बात करें तो 350 अंक के साथ 64,450 के लेवल पर जाकर खुला है। वहीं निफ्टी में भी 110 अंक का उछाल देखने के लिए मिला है।
टाटा मोटर्स ने दिखाया कमाल
कल ही एक्सपर्ट बता रहे थे कि इस हफ्ते शेयर बाजार में खरीदारी पर जोर रह सकता है, जो आज सही लग रही है। पहले 2 दिन को अगर छोड़ दें तो मार्केट ने अपने आप को मजबूत किया है। कंपनियों के Q2 रिजल्ट भी अच्छे रहे हैं, जिसका नतीजा दिखाई दे रहा है। कल की बात करें तो टाटा मोटर्स ने कमाल की ग्रोथ दिखाई है, इसलिए आज टाटा के शेयरों में खरीदारी ज्यादा दिख सकती है।
IT में TCS पर रहेगी सभी की नजर
इसके अलावा IT सेक्टर में सभी कंपनिया अच्छा काम कर रही हैं। TCS अपने AI प्लान के लिए अगले हफ्ते नई तकनीक ला सकती है, इसलिए इसके शेयर जंप मारते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसलिए फ्रेश खरीदारी या फिर होल्डिंग की पॉजिशन बनाई जा सकती है।
फेस्टिव सीजन में खरीदारी पर रह सकता है जोर
अमूमन देखा गया है कि खरीदारी फेस्टिव सीजन में कमाल की रहती है। पिछले सीजन भी शेयर मार्केट ने दीवाली के मौके पर खास रिकॉर्ड बनाया था। इसलिए आने वाले 1 से 2 हफ्ते मार्केट में बूम का माहौल बन सकता है। इसलिए ज्यादा बड़े स्टॉक्स लेने से अभी बचना चाहिए, जब मार्केट स्टेबल हो जाए फिर बड़े स्टॉक्स पर दांव खेल सकते हैं।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
1 hr ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines