हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Share Market LIVE: 15 मिनट में डूबे निवेशकों के 3.5 लाख करोड़ रुपए, मार्केट में भारी गिरावट

Share Market LIVE: बाजार लगातर गिरता ही जा रहा है। 64000 अंक के नीचे चला गया है। टेक कंपनियों में भारी गिरावट नजर आ रही है।

विज्ञापन
Photo Credit: Googke

Share Market LIVE: शेयर मार्केट आज एक बार फिर से धराशाई हो गया। 500 अंक की गिरावट के साथ बाजार ने शुरुआत की थी, जो 700 अंक की गिरावट तक पहुंच गया है। मार्केट के पहले 15 मिनट में ही 3.5 लाख करोड़ रुपए निवेशकों के डूब गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि आज बाजार में भरोसा बनेगा पर बिकवाली पर ही भारी नजर आ रही है। अब तो यही बात चल रही है कि इस हफ्ते शायदा ही बाजार वापसी कर पाएगा। पिछले 6 दिन में 18 लाख करोड़ रुपए निवेशक गवां चुके हैं।

आखिर क्यों डाउन हो रहा है बाजार

बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह इजराइल और हमास के बीच चल रहा युद्ध है। जितना ये युद्ध लंबा जा रहा है उतना ही प्रेशर भारतीय मार्केट में देखा जा रहा है। निवेशकों का भरोसा लगातार कम हो रहा है। इसी वजह से लगातार शेयरों को बेचा जा रहा है। इसके अलावा भारत की कंपनियों के रिजल्ट भी अच्छे नहीं रहे हैं। साथ ही मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टरों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है।

हर तरफ से गिर रहा है बाजार

सेंसेक्स के अलावा निफ्टी 125 अंक नीचे 18,997 पर रहा, वहीं बैंक निफ्टी की बात करें को 223 अंक फिसलकर 42,608 पर खुला है। आंकड़ों से साफ है कि बाजार चौतरफा समस्या से घिरा है। वही वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिका के साथ यूरोप में मंदी के बादल छाए हुए हैं। जिसका असर भी सेंसेक्स पर दिखाई दे रहा है।

अब क्या करें निवेशक

निवेशक लगातार अपने शेयर निकालते जा रहे हैं, इसलिए सभी एक्सपर्ट यही सलाह दे रहे हैं कि बिकवाली बंद करें और खरीदारी पर फोकस करें। भारत की इकॉनमी कमाल कर रही है, इसलिए इजराइल और हमास युद्ध का डर निकाल कर बाजार में ट्रेड करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें