Stock Market Open or Close on Christmas : आज क्रिसमस (Christmas Holiday) है और भारतीय शेयर बाजार इस मौके पर 25 दिसंबर 2025 को बंद हैं. इस साल की ये आखिरी छुट्टी है, जब शेयर बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है. स्टॉक एक्सचेंज ने छुट्टियों का जो कैलेंडर जारी किया है, उसके अनुसार BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे और शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को बाजार खुलेगा. बता दें रुपये की ट्रेडिंग भी आज पूरे दिन के लिए बंद रहेगी.
यह छुट्टी ऐसे समय आई है जब घरेलू बेंचमार्क नए ट्रिगर्स की कमी और सतर्क माहौल के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे. बुधवार 24 दिसंबर को सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में बंद हुए, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक जैसे कुछ बड़े शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग का दबाव था, जबकि ग्लोबल संकेत मिले-जुले रहे.
Noida Airport का उद्घाटन कब होगा? योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा अपडेट
क्या MCX भी रहेगा बंद ?
स्टॉक मार्केट हॉलीडे कैलेंडर (stock market holiday) के अनुसार साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में शेयर बाजार को सिर्फ एक छुट्टी मिली है. दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मॉर्निंंग सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन में कारोबार होगा. बता दें कि एमसीएक्स में शाम का सेशल 5 बजे से शुरू होता है.
इस साल की शुरुआत में जारी 2025 के स्टॉक मार्केट हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों ने कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियों की योजना बनाई थी. साल 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, भारतीय स्टॉक मार्केट अगली बार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के कारण बंद रहेंगे.
बता दें 24 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स 116 अंक या 0.14% गिरकर 85408.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 35 अंक या 0.13% गिरकर 26142.10 पर सेटल हुआ. बड़े बाजारों में भी दबाव देखा गया. BSE मिडकैप इंडेक्स 0.37% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14% नीचे बंद हुआ.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines