Stock Market Update: पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी शुरू से लेकर अंत तक लाल निशान पर कारोबार करते रहे। हालांकि, आज 20 जनवरी को कुछ शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल, इन शेयरों की कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनका असर स्टॉक्स पर दिखाई दे सकता है।
Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। Q3 में बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर 3304.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 7196.3 करोड़ रुपये रही। बैंक के ग्रॉस एनपीए में बढ़त और नेट एनपीए में कमी देखने को मिली है। बैंक के शेयर शुक्रवार को ढाई प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 1,759.05 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – ‘Make in India से बदला भारत’, Abhishek Bachchan ने बताया, कैसे PM Modi की इस पहल ने जगाया विश्वास
Can Fin Homes
इस कंपनी के शेयर शुक्रवार के गिरावट वाले बाजार में भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। 692.40 रुपये भाव वाले इस शेयर में आज भी एक्शन दिखाई दे सकता है। दरअसल, दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही में इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का मुनाफा बढ़कर 212 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा है। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 4.3% का उछाल आया है।
यह भी पढ़ें – Job Market: ऐसा क्या है इस रिपोर्ट में जो खिल गया PM Modi का चेहरा?
Dixon Technologies (India)
डिक्सन के शेयर भी शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुए थे। 17,200 रुपये के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 सत्रों में 4.48% चढ़ चुका है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसकी सब्सिडियरी ने KHY Electronic के साथ एक बाइंडिंग MoU साइन किया है। इस समझौते के तहत वह 133 करोड़ रुपये में लैंड और एसेट खरीदेगी। इस खबर का असर आज Dixon के स्टॉक पर दिखाई दे सकता है।
यह भी पढ़ें – क्या है ‘Walking GDP’ और China क्यों कर रहा है इस पर फोकस?
Supreme Petrochem
इस पेट्रोकेमिकल कंपनी का वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 5.5% की बढ़ोतरी के साथ 71.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान, कंपनी की आय 18.3 प्रतिशत बढ़कर 1,405.3 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 661.40 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – सबसे तेज ही नहीं, सबसे बड़ी छलांग भी लगाएगा भारत, IMF ने जारी किया GDP का खुश करने वाला अनुमान
DLF Ltd
रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी DLF ने बताया है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने उसकी 7 सब्सिडियरी के DLF Southern Towns में मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस अपडेट का असर आज कंपनी के शेयर नजर आ सकता है। शुक्रवार को DLF के शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त के साथ 750 रुपये पर बंद हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
6 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
11 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
12 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
15 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
16 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
17 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines