Reverse Mortgage Scheme: बुढ़ापे के लिए हर कोई पैसा बचाना चाहता है लेकिन महंगाई इतनी है कि ऐसा होना मुश्किल है। बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्चा इतना हो जाता है कि बचत के लिए पैसा बच ही नहीं पाता। बचत का पैसा बचता नहीं और देखते-ही-देखते बुढ़ापा आ जाता है। इस बीच एसबीआई रिटायर लोगों के लिए खास स्कीम लेकर आया है। अब बुढ़ापे में घर बैठे पैसे भी मिलेंगे और किसी तरह का टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा।
शुरू की रिवर्स मॉर्गेज योजना
जो बुजुर्ग रिटायरमेंट के लिए पैसा नहीं बचा पाए अब सरकारी बैंक उन्हें पैसे देगा। इस स्कीम के तहत तय उम्र के बाद वाले बुजुर्गों को घर बैठे पैसे दिए जाएंगे ताकि वह अपने रोजमर्रा के खर्चे पूरे कर पाएं और इलाज भी करा पाएं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि न तो यह पैसा वापिस मांगा जाएगा और न ही इसपर कोई टैक्स लिया जाएगा।
कैसे काम करती है यह योजना?
सरकारी बैंक एसबीआई की यह स्कीम बुजुर्गों के लिए बनाई गई है जिसमें लोगों की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के बदले पैसे दिए जाते हैं। हालांकि इस स्कीम के पूरे टाइम में उस प्रॉपर्टी का पूरा मालिकाना हक बुजुर्ग के पास ही रहेगा और न ही उन्हें घर से निकाला जाएगा। इसपर कोई ईएमआई भरने की भी जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: घर बैठे ऐसे बनवाएं Ration Card, देखें पूरा प्रोसेस
खास बातें
- रिवर्स मॉर्गेज लोन लेने के लिए प्रॉपर्टी आवेदक के नाम पर हो और उसपर कोई कर्ज नहीं होना चाहिए।
- लोन लेने के लिए जिस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल हो रहा हो वो 20 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- प्रॉपर्टी पर बुजुर्ग कम से कम 1 साल से रहने वाला होना चाहिए।
- अगर उस प्रॉपर्टी पर पहले से होम लोन चल रहा है तो एनओसी देना जरूरी है।
- लोन प्रॉपर्टी के आधार पर ही तय किया जाता है।
- इनकम टैक्स की धारा 10(43) के तहत मॉर्गेज लोन की अमाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री है।
- यह लोन ज्यादा-से-ज्यादा 15 सालों के लिए ही है।
एसबीआई की यह स्कीम 62 साल से ज्यादा की उम्र वाले बुजुर्गों के लिए है। पत्नी की उम्र कम-से-कम 55 होनी चाहिए। आप इस योजना के तहत पैसे हर महीने सैलरी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
12 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
15 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines