Sovereign Gold: सोना खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। आपके पास बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। दरअसल केंद्र सरकार आज से अगले पांच दिनों तक सस्ता सोना बेचने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी श्रृंखला शुरू करने जा रही है जो 26 अगस्त तक चलेगी। इसके तरह कोई भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,197 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।
अभी पढ़ें – Maruti Suzuki: मारुति ने कारों पर बढ़ाई ब्याज दर, मांग गिरने का था अंदेशा लेकिन हो गया ये फायदा
ऐसे में आपके पास सस्ते में सोना खरीदने के लिए 5 दिन का समय होगा। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,197 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगा। यानी आपको 5147 रुपये देना होगा, तो आपके और निवेशकों के लिए अच्छा मौका है।
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्ड खरीद सकती हैं।
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर Sensex और Nifty
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी बड़ी बातें
- गोल्ड बॉन्ड के भाव सब्सक्रिप्शन अवधि के पिछले हफ्ते के अंतिम तीन वर्किंग डेज में 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसतन भाव के आधार पर तय किए जाते हैं। 999 शुद्धता वाले गोल्ड के भाव इंडियन बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) प्रकाशित करती है।
- ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने पर निवेशकों कों 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
- बॉन्डों की बिक्री स्माल फाइनेंस और पेमेंट बैंकों को छोड़कर शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, चुनिंदा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के जरिए होगी।
- निवेशकों को हर छह महीने पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज मिलेगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
10 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
3 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines