YouTube channels monetization: Google के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के तहत मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव किया है। जल्द ही कंटेंट क्रिएटर्स 500 सब्सक्राइबर और 3000 घंटे का वाच टाइम पूरा होने पर अपने YouTube चैनल का मोनेटाइजेशन कर सकेंगे।
पहले यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने के लिए 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वाच टाइम पूरा करना जरूरी था। वहीं, शॉर्ट वीडियो व्यूज का आंकड़ा 10 मिलियन से घटाकर 3 मिलियन कर दिया गया है। यूट्यूब ने मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में यह बदलाव छोटे कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट करने के लिए किया है।
साथ में मिलेंगे ये फीचर
The Verge की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब ने छोटे क्रिएटर्स के लिए कमाई के कुछ तरीके भी पेश किए हैं, जिनमें पेड चैट, टिपिंग, चैनल मेंबरशिप और शॉपिंग फीचर शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में नई मॉनेटाइजेशन पॉलिसी लागू कर दी है। जल्द ही इसे भारत समेत अन्य देशों में लागू किया जाएगा।
YouTube एक अमेरिकी ऑनलाइन वीडियो-शेयरिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसे 14 फरवरी 2005 को स्टीव चेन, चाड हर्ले और जावेद करीम द्वारा लॉन्च किया गया था। यह Google के स्वामित्व में है और Google सर्च के बाद दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है। YouTube के 2.5 बिलियन से अधिक मासिक उपयोगकर्ता हैं जो सामूहिक रूप से प्रत्येक दिन एक बिलियन घंटे से अधिक वीडियो देखते हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
2 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
5 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
6 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines