Investment Plan: आज के समय में ज्यादातर लोग इन्वेस्टमेंट करते हैं। हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग इन्वेस्टमेंट ऑप्शन्स को चुनता है। जहां कुछ लोग म्यूचुअल फंड या SIP में इन्वेस्ट करते हैं, वहीं कुछ कम रिस्क लेते हुए सरकारी स्कीम जैसे PPF या NPS को चुनते हैं। हालांकि हर निवेश के अपने फायदे हैं, भले ही कोई कम या कोई ज्यादा फायदा दे। आज यहां हम ऐसे ही दो इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, SIP और PPF के बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कि ये इन्वेस्टमेंट आपके लिए कैसे खास हैं।
क्या है SIP?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक मार्केट बेस्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसमें आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति के हिसाब से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसके साथ आपको अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें मंथली, तीन महीने और सालाना पेमेंट का ऑप्शन होता है। इसमें आपको लगभग 12% का ब्याज दिया जाता है। इसमें इन्वेस्ट करने की कोई लिमिट नहीं है, आप 100 रुपये से शुरू करके अपने हिसाब से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
क्या है PPF?
ये सरकार द्वारा शुरू की गई सेविंग स्कीम है, जिसमें आप सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी टाइमलाइन 15 साल की होती है, हालांकि इसे 5 साल के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। इसमें आप अधिकतम 1.5 लाख का निवेश कर सकते हैं। सालाना ब्याज की बात करें तो इस पर आपको 7.1% का ब्याज मिलता है। आइए जानते हैं कौन सी स्कीम में आपको कितना फायदा होगा।
SIP में इन्वेस्ट
SIP vs PPF: कितना होगा बेनिफिट्स?
अगर आप इन स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, मगर कंफ्यूज हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप 15 साल तक इन स्कीम में इन्वेस्ट करके कितना रिटर्न पा सकते हैं। आइए यहां कैलकुलेशन को समझते हैं। यहां हम दोनों स्कीम में सालाना 1.5 लाख रुपये ही इन्वेस्ट करेंगे और देखेंगे कि कितना प्रॉफिट मिलता है।
| इन्वेस्टमेंट टाइप | कुल निवेश (15 वर्ष) | बेनिफिट | आखिरी कॉर्पस |
|---|---|---|---|
| SIP | ₹22,50,000 | ₹36,99,142 | ₹59,49,142 |
| PPF | ₹22,50,000 | ₹18,18,209 | ₹40,68,209 |
PPF में इन्वेस्टमेंट
मान लीजिए आपने PPF में 1.5 लाख का सालाना निवेश किया और 15 साल के बाद आपका कुल इन्वेस्ट किया अमाउंट 22,50,000 रुपये हुआ। अगर इस पर 7.1% ब्याज के हिसाब से गणना करें तो आपको 18,18,209 रुपये मिलेंगे। यानी आपका कुल कॉर्पस अब 22,50,000 + 18,18,209 = 40,68,209 रुपये हो जाएगा।
SIP में इन्वेस्टमेंट
SIP की बात करें तो अगर आप इसमें भी 1.5 लाख रुपये सालाना के हिसाब से इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपके पास 15 साल बाद 12% की ब्याज दर से 36,99,142 रुपये जमा हो जाएंगे। यानी आपका आखिरी कॉर्पस 36,99,142 + 22,50,000 = 59,49,142 रुपये रह जाएगा।
कौन सा है बेस्ट ऑप्शन?
- अगर आप रिस्क उठाने से नहीं कतराते और ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आप SIP के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि ये मार्केट से जुड़ी हुई इन्वेस्टमेंट स्कीम है, इसलिए इसमें रिटर्न गारंटीड नहीं होता है।
- PPF सरकार की एक सुरक्षित सेविंग स्कीम है, जिसमें आपको गारंटीड ब्याज मिलता है। हालांकि इसमें आपको SIP की तुलना में कम प्रॉफिट होता है। ऐसे में अगर आप रिस्क लेने से बचना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा।
यह भी पढ़ें – अब आसानी से नहीं मिलेगा Gold Loan, नियमों को कड़ा करने जा रहा है RBI!
संबंधित खबरें
आज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
40 mins agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
17 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
19 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
19 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
20 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
21 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
23 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 day agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines