Shravan Kumar Vishwakarma Success Story: पिछले दिनों भारत के एविएशन सेक्टर में तीन नई एयरलाइन्स को अप्रूवल मिला है, इसमें से एक नाम शंख एयरलाइंस भी है, जिसकी सेवाएं जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. लेकिन खास बात ये नहीं है कि एक नई एयरलाइन्स की शुरुआत हो रही है. बल्कि उस व्यक्ति की चर्चा हो रही है, जिसने इस एयरलाइन्स को शुरू किया है. उस व्यक्ति का नाम श्रवण कुमार विश्वकर्मा है जो पहले एक टैम्पू ड्राइवर थे. इंडस्ट्री के सभी कारोबारी उनकी ग्रोथ को देखकर हैरान हैं. आखिर श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने टैम्पू ड्राइवर से एयरवेज के मालिक होने तक का सफर कैसे पूरा किया? आइये जानते हैं:
यह भी पढ़ें: UP वालों को मिला छुट्टियों का तोहफा, नए साल में मिलेगा 24 सार्वजनिक अवकाश, बैंक वालों को 49 हॉलिडे
श्रवण कुमार विश्वकर्मा के सफलता की कहानी :
सबसे पहले बता दें कि श्रवण की शंख एयरलाइन्स लखनऊ को दिल्ली, मुंबई और दूसरे मेट्रो शहरों से जोड़ने पर फोकस करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी फॉर्मल पढ़ाई-लिखाई ज्यादा नहीं हुई थी और उन्हें पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. उन्होंने कहा कि मैंने जान-पहचान वालों के साथ ऑटो चलाए और कुछ छोटे-मोटे बिजनेस भी किए, जिनमें से कई फेल हो गए. साल 2014 में सीमेंट के बिजनेस में आने के बाद श्रवण की बिजनेस यात्रा को रफ्तार मिली.
इसके बाद TMT स्टील, माइनिंग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कदम रखा गया. श्रवण के अनुसार आज उनके पास 400 से ज्यादा ट्रकों का फ्लीट है. श्रवण कहते हैं कि उनका ग्रोथ धीरे-धीरे और स्वाभाविक था. कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी. चीजें समय के साथ अपने आप होती गईं. एविएशन को सबसे तेजी से बढ़ते सेक्टर में से एक बताते हुए, विश्वकर्मा ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी ताकत मजबूत कैश फ्लो है. एविएशन में कोई क्रेडिट सिस्टम नहीं है. कई बिजनेस इसलिए फेल हो जाते हैं क्योंकि वे क्रेडिट पर निर्भर होते हैं, लेकिन एविएशन इस तरह से काम नहीं करता.
शंख नाम क्यों रखा
एयरलाइन के नाम के बारे में श्रवण ने कहा कि हमारी ट्रेडिंग फर्म का नाम पहले से ही शंख था और इस नाम का एक सांस्कृतिक जुड़ाव भी है. इसीलिए हमने एयरलाइन का नाम भी शंख रखा. फंडिंग के बारे में, विश्वकर्मा ने कहा कि एयरलाइन को अपनी पेरेंट कंपनी से पूरा सपोर्ट मिला हुआ है.
35 साल के एंटरप्रेन्योर ने कहा कि शंख एयरलाइंस का मुख्य मकसद मिडिल क्लास पैसेंजर्स और पहली बार हवाई यात्रा करने वालों के लिए हवाई सफर को आसान बनाना है और इस सोच को बदलना है कि हवाई यात्रा एक लग्जरी है.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
11 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
12 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
13 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
14 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
16 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines