Short Circuit Causes and Effects: ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है जहां एक फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण कई लोग आग में झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी जिस कारण 18 लोगों की मौत हो गई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कई मामले सामने आते रहते हैं। इसलिए हर किसी के लिए कुछ सावधानियों को बरतना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही आग लगने की वजह बन सकती है। आज आपको कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे घर में शॉर्ट सर्किट होने से बचा जा सकता है? आइए जानते हैं कि कैसे शॉर्ट सर्किट से बचें और किन बातों का खास ध्यान रखें।
शॉर्ट सर्किट के कारण क्या हैं?
1. गलत वायरिंग
घर में ठीक तरह की वायरिंग न होने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। सही तरह की वायरिंग न होने से आग लगने का खतरा अधिक रहता है। अगर कोई तार खुल गई है और दोनों तरफ से एक दूसरे के संपर्क में आ रही है तो इससे भी वायर में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
2. न करें सर्किट को ओवरलोड
हर सर्किट अपने हिसाब से लोड उठा सकता है। ओवरलोड होने पर सर्किट से अधिक बिजली खींचती है और फिर ओवरलोड हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अधिक डिवाइस को एक साथ प्लग न करें।
ये भी पढ़ें- बैंक खाते में पैसे भेजने की ये गलती पहुंचा देगी जेल, जानें RBI के नियम
3. इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज को करें अनप्लग
अक्सर हम इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को अनप्लग करना भूल जाते हैं। कई बार स्विच बोर्ड पर उपकरण का प्लग लगा रहता है और उसे हटाना हम भूल ही जाते हैं, जिससे होता ये है कि सर्किट पर बिना वजह का लोड पड़ता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा होता है।
शॉर्ट सर्किट होने पर रखें इन 4 बातों का ध्यान
- घर में शॉर्ट सर्किट हो जाए तो तुरंत इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को अनप्लग करें।
- सबसे पहले मेन स्विच बोर्ड को भी जरूर बंद कर लें।
- तारों में कोई समस्या दिखे तो खुद न करें, बल्कि इलेक्ट्रीशियन को बुलाये।
- शॉर्ट सर्किट वाली जगह से दूर हो जाएं और तुरंत इलेक्ट्रीशियन से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Window AC भी आपको पहुंचा सकता है जेल! जानें क्या कहता है भारतीय कानून
संबंधित खबरें
पति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
59 mins ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 hr agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
7 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
7 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
23 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines