SEBI Fine: शेयर बाजार में इन दिनों SEBI एक्शन में नजर आ रहा है। जो भी धोखाधड़ी चल रही है उस पर लगाम लगाने के लिए जुर्माना लगाए जा रहा है. अभी कुछ दिनों पहले बाप ऑफ चार्ट पर करोड़ों रुपए का जुर्माना किया था। और अब बारी एक और भारतीय कंपनी की आ गई है। जैसा आप जानते हैं कि SEBI शेयर मार्केट पर मॉनिटरिंग करती है। वहीं अगर कुछ भी गलत पाया जाता है तो उसे पर एक्शन लिया जाता है। कई कंपनियों पर सेबी का डंडा चल चुका है और इसी लाइन में कल एक बार फिर एक्शन लिया गया।
शेयरप्रो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर उठाया बड़ा कदम
कंपनी का नाम है शेयरप्रो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड। इस कंपनी के 13 लोगों पर जुर्माना ठोका है और जुर्माने की रकम है 33 करोड़ रुपए। 13 लोगों पर 1 लाख रुपए से लेकर 15 करोड़ रुपए तक जुर्माने की कार्यवाही की है। इन 13 लोगों में कंपनी के सीनियर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – सिर्फ 210 रुपए महीने में करें अपना भविष्य सेफ, शानदार है सरकार की योजना
आखिर क्यों SEBI ने लिया एक्शन
अब सवाल आता है कि आखिर SEBI को ये कड़ा कदम उठाने की जरूरत ही क्यों पड़ी। दरअसल कंपनी ने 60.45 करोड़ रुपए के डिबेंचर और 1 करोड़ 41 लाख रुपए की धोखाधड़ी डिविडेंड में की थी। साथ में कुछ रियल शेयर होल्डर के साथ भी फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। जिसके चलते SEBI को ये बड़ा कदम उठाना पड़ा।
SEBI ने पिछले दिनों बाप ऑफ चार्ट को किया बैन
इससे पहले SEBI ने बाप ऑफ चार्ट पर कड़ा एक्शन लिया था। कंपनी के ऊपर आरोप थे कि बिना SEBI की पर्मिशन के शेयर मार्केट में काम किया जा रहा था। साथ में कई करोड़ों रुपए की वसूली ग्राहकों से की गई थी।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
44 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
11 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines