हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कल ये शेयर कराएंगे 'तगड़ी कमाई', बाजार खुलने से पहले ही रखें वॉच लिस्ट में!

Top 3 Shares to Buy: शेयर बाजार ने आज कमाल ही कर दिया, उम्मीद करते हैं कि आने वाला दिन भी निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Top 3 Shares to Buy: आज शेयर मार्केट में मंगलवार के दिन सब मंगल हो रहा है। ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार का आगाज 400 अंक की बढ़त के साथ हुआ था। हालांकि पिछले 3 दिनों से निवेशक परेशान थे, लेकिन आज सभी खुशी से झूम उठे। आज कई सेक्टर ने एक साथ तेजी दिखाई, पेट्रो के साथ रेलवे के शेयर ने शानदार उछाल लिया। अब सवाल ये आता है कि क्या कल भी बाजार ऐसे ही धूम मचाएगा या फिर बिकवाली फिर से हावी हो सकती है? साथ में वो कौन से 3 शेयर हैं, जिन पर कल दांव खेला जा सकता है।

NFL

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का शेयर पिछले कई दिनों से तेजी दिखा रहा है। 1 महीने में 1.23 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। टारगेट प्राइस इसके लिए 82 का रखा जा सकता है। साथ में स्टॉप लॉस 71 से 72 हो सकता है।

श्याम मेटलिक्स

अगला शेयर है श्याम मेटलिक्स का। आज भले ही ये शेयर कुछ खास कमाल नहीं कर सका है, पर अभी भी आगे जाने की संभावना है। पिछले 1 साल में शेयर ने 6.57 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है। टारगेट श्याम मेटलिक्स के लिए 499 का हो सकता है, वहीं स्टॉप लॉस 443 से 445 के बीच में रख सकते हैं।

IRCON

आखिरी शेयर है IRCON का। 11.74 फीसदी की ग्रोथ 1 महीने में इस शेयर ने दिखाई है। अभी 159,90 प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। टारगेट प्राइस इसके लिए 166 से 168 और स्टॉप लॉस 144 से 146 रुपए पर रखा जा सकता है।

कल का दिन शेयर बाजार के लिए बड़ा

कल का दिन शेयर बाजार के लिए बड़ा दिन है। अगर कल खरीदारी जारी रही तो यकीन मानिए ये पूरा हफ्ता शेयर के लिए हरे निशान वाला रह सकता है। लेकिन अगर कल बिकवाली दिखी तो फिर से 3 से 4 दिन परेशानी वाले हो सकते हैं।

(मार्केट में पैसा लगाना रिस्क से भरा है, इसलिए अपनी समझ और जानकारी के अनुसार ही पैसा लगाएं। किसी भी लॉस की स्थिति में संस्थान की जिम्मेदारी नहीं होगी, दी हुई जानकारी कई आर्टिकल के जरिए सामने रखी है)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें