Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में भी नरमी देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (2 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स 66 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 58,049 पर खुला है, वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 29.90 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,310 पर खुला।
और पढ़िए – Gold Price Update: ₹ 4500 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना !
बाजार का आज का हाल
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,287 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,254 शेयर तेजी के साथ और 930 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 103 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 67 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 95 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 48 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आईटीसी, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, ब्रिटानिया, एचयूएल और नेस्ले इंडस्ट्रीज में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयरों में यूपीएल, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को और ओएनजीसी शामिल है। यूपीएल का शेयर 3.66 फीसदी और आयशर मोटर्स 3.20 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं।
डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 78.95 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 79.02 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (1 August): सेंसेक्स 545 की तेजी के साथ 58,115 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 181 अंक की बढ़त के साथ 17,340 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (29 July): सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 56,570 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 229 की तेजी के साथ 17,158 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (28 July): सेंसेक्स 1,041 अंक से ज्यादा चढ़कर 56,857 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक चढ़कर 16,929 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (27 July): सेंसेक्स सेंसेक्स 547.83 अंक की छलांग लगाकर 55,816.32 पर बंद हुआ था। वहीं 157.95 अंक की बढ़त के साथ 16,641.80 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (26 July): सेंसेक्स 497 अंक की गिरावट के साथ 55,268 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 147 अंक टूटकर 16,483 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
निचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
27 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
3 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
4 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
16 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
17 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines