Share Market Update: नए साल 2023 के चौथे कारोबारी हफ्ते का आज आखिरी है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन आज भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे लाल पर खुला है। खबर लिखे जानें तक सेंसेक्स में 860 और निफ्टी में 255 अंकों गिरावट दर्ज की गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (27 January 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 469 अंकों की गिरावट के साथ 59,735 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 113 अंकों की नरमी के साथ 17,778 के स्तर पर खुला। जैसे-जैसे बाजार का कारोबार आगे बढ़ रहा है दोनों प्रमुख सूचकांक में नरमी देखी जा रही है। खबर लिखे जानें तक सेंसेक्स में आज 860 और निफ्टी में 255 अंकों गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (25 January 2023) को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 774 अंकों की नरमी के साथ 60,205 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 226 अंक गिरकर 17,891 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – खरीददारों को सोने के दामों में गिरावट मरहम, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 2,855 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,136 शेयर तेजी तो 1,612 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 107 कंपनियों के शेयर के भाव रहे। वहीं 76 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी को 62 शेयर निचले स्तर पर कारोबर कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, आईटीसी, डा रेड्डी लेब, सिपला समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, अदानी इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें- आज का ताजा भाव
डॉलर के मुकाबले 3 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस साल के चौथे कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 81.62 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 81.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (26 January 2023): गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण बाजार बंद था।
बुधवार (25 January 2023): सेंसेक्स 774 अंकों की गिरावट के साथ 60,205 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 226 अंक लुढ़कर कर 17,891 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (24 January 2023): सेंसेक्स 37 अंकों की उछाल के साथ 60,978 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 1 अंक (फ्लैट) की गिरावट के साथ 18,118 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (23 January 2023): सेंसेक्स 320 अंकों की उछाल के साथ 60,942 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 91 अंकों की तेजी के साथ 18,119 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (20 January 2023): सेंसेक्स 360 अंकों की उछाल के साथ 60,621 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18,027 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
23 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines