Share Market Update: नए साल 2023 के चौथे कारोबारी हफ्ते का आज तीसरा दिन है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे लाल पर खुला है। खबर लिखे जानें तक आज सेंसेक्स में 860 और निफ्टी में 255 अंकों गिरावट दर्ज की गई है।
एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख
आज एशिया के ज्यादातर मिलाजुला रुख दिख रहा है। कुछ शेयर बाजारों में तेजी है कई जगह नरमी देखी जा रही है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज 0.67 फीसदी के नुकसान तो जापान का निक्केई 0.45 फीसदी की बढ़त पर है। वहीं ताइवान का बाजार 0.04 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.29 फीसदी की बढ़त पर है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (25 January 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 144 अंकों की गिरावट के साथ 60,835 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 25 अंकों की नरमी के साथ 18,093 के स्तर पर खुला। लेकिन इसके बाद भी बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। खबर लिखे जानें तक आज सेंसेक्स में 860 और निफ्टी में 255 अंकों गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
और पढ़िए – बुजुर्गों की 3,000 रुपये प्रति माह बढ़ेगी पेंशन! टैक्स छूट भी मिलेगी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (24 January 2023) को भी बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 60,978 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1 अंक की गिरावट के साथ 18,118 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 2,444 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,029 शेयर तेजी तो 1,294 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 121 कंपनियों के शेयर के रेट स्थिर रहे। वहीं 73 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 29 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो भारती एयरटेल, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, हिन्डाल्को, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी पोर्ट्स, अदानी इंटरप्राइजेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अपोलो हास्पिटल, डा रेड्डी लैब समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
इस साल के चौथे कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 81.56 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 81.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (24 January 2023): सेंसेक्स 37 अंकों की उछाल के साथ 60,978 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 1 अंक (फ्लैट) की गिरावट के साथ 18,118 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (23 January 2023): सेंसेक्स 320 अंकों की उछाल के साथ 60,942 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 91 अंकों की तेजी के साथ 18,119 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (20 January 2023): सेंसेक्स 360 अंकों की उछाल के साथ 60,621 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18,027 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
3 mins agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines