Share Market Update 27 May: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 755 अंक नीचे लुढ़का, लेकिन थोड़ी देर बाद कारोबार में ही 81421 के लेवल पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी 204 अंक नीचे 24,797 पर ट्रेड कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सेंसेक्स के सभी शेयर रेड हैं। उधर निफ्टी भी 142.65 अंक की गिरावट के साथ 24,858.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक भी 241.55 अंक टूटकर 55,330.45 के लेवल पर था। सेक्टोरल इंडेक्स ज़्यादातर रेड निशान में रहे। उधर पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस में 0.5%की मामूली गिरावट देखी गई।
PTI की खबर के अनुसार, मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया,कि बुधवार को अप्रैल महीने के औद्योगिक और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े जारी होने और इस हफ्ते के आखिर में घोषित होने वाली पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों से पहले निवेशक सावधान हो गए हैं। माना जा रहा है कि सेंसेक्स की एक्सपायरी की वजह से जहां बाजार में मुनाफा वसूली का दौर चला, वहीं अंतरराष्ट्रीय दबाव का भी असर देखने को मिला।
एशियाई बाजारों की बात करें तो, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक, जापान का Nikkei 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग नेगेटिव कारोबार कर रहे थे। मेमोरियल डे के लिए सोमवार को अमेरिकी मार्केट बंद थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने बताया कि भविष्य में मौजूदा स्तरों के आसपास कॉन्सॉलिडेटेड होने की संभावना है।
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 135. 98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। ग्लोबल तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0. 26% गिरकर 64.57 डॉलर प्रति बैरल परआ गया।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
6 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines