Sensex Prediction: स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली। बुल रन की तेजी से भागने लगा। सेंसेक्स और निफ्टी ने फरवरी 2021 के बाद से 12 मई को अपनी सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की, जो इंट्राडे ट्रेड के दौरान करीब 3.8% की तेजी थी। एक्सपर्ट के मुताबिक इस शानदार तेजी के पीछे शनिवार को घोषित भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम और डीजीएमओ की प्रेस ब्रिफिंग निकली। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच सीमा शुल्क संबंधी समझौते की घोषणा से भी निवेशक उत्साहित हुए।
बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2975.43 अंक उछलकर 82,429.90 अंक पर पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 916.70 अंक चढ़कर 24,924.70 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी बैंक इंडेक्स ने भी 5 महीनों में अपनी सबसे बड़ी एकल-सत्र बढ़त दर्ज की। जबकि बाजारों में पहले से ही पॉजिटिव गति दिखाई दे रही है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSIई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 916.70 अंक यानी 3.82% की तेजी के साथ 24,924.70 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी 936.8 अंक बढ़कर 24,944.80 अंक पर पहुंच गया था।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से धारणा को और बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट संकेत दिया कि व्यापार और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी “परमाणु ब्लैकमेल” को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तो,आज इंडेक्स कैसा प्रदर्शन करेगा? इस बारे में एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है-
एक्सपर्ट की राय:
ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक जिगर पटेल (आनंद राठी स्टॉक ब्रोकर्स के एक्सपर्ट) ने बताया कि कहा कि सीमा पार तनाव के कम होने की वजह से सोमवार को बुल रन की तेजी से भागने लगा। आज, 13 मई के लिए, उन्होंने 83000 पर रेजिस्टेंस और 82000 पर सपोर्ट लेवल साझा किया। एक्सपर्ट पटेल ने बताया, “83000 से ऊपर की निरंतर चाल आगे की गति के लिए रास्ता बना सकती है।” इसके अलावा, नीचे की ओर 82000 से नीचे का ब्रेक प्रॉफिट बुकिंग को बढ़ावा दे सकता है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि डेली चार्ट पर एक लॉन्ग टर्म मोमेंटम वाली कैंडल है और डेली और इंट्राडे चार्ट पर ब्रेकआउट भी लगातार बनता नजर आ रहा है। यह मौजूदा लेवल्स से आगे की तेजी का संकेत देता है। दिन के व्यापारियों के लिए, इंट्राडे डिप्स पर खरीदना और रैलियों पर बेचना आदर्श रणनीति होगी।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच शेयर मार्केट में तेजी के 5 कारण, AMFI के मजबूत आंकड़े
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
6 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
12 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines