Top 5 Investment Plan: हम सभी का लक्ष्य होता है ज्यादा से ज्यादा कमाई करने का। भारत में इस समय फेस्टिवल सीजन चल रहा है, नवरात्र अभी पूरे हुए हैं और अब दीपावली की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसलिए हर भारतीय कमाई का वह जरिया नहीं छोड़ना चाहता जिससे बचत के भी दरवाजे खुलते हों। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप आने चल रहे फेस्टिव सीजन में बंपर कमाई कर सकते हैं।
शेयर मार्केट में ना करें जल्दबाजी
भारतीय शेयर मार्केट में इस समय गिरावट देखी जा रही है। नतीजन लोग बिकवाली ज्यादा कर रहे हैं। यही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। क्योंकि बाजार जिस दिन उठेगा फायदा ज्यादा से ज्यादा कराएगा। इसलिए अभी निवेशकों को यही सलाह दी जाती है की छोटे शेयरों को छोड़कर बाकी बड़े शयरों में लॉन्ग टर्म के लिए अपनी प्लानिंग रखें। निश्चित रूप से आने वाले समय में इसमें मुनाफा ज्यादा कमाया जा सकता है।
प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय
यह समय प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा है। कोविड के बाद एक बार फिर से बूम इस इंडस्ट्री में दिखाई दे रहा है। इसलिए प्राइस अप लेवल पर जाने से पहले अगर आप प्रॉपर्टी ले लेते हैं तो आने वाले कुछ समय या सालों में आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। हां, प्रॉपर्टी लेने के बाद अगर आप उसे रेंट आउट करते हैं तो ये मुनाफा दोगुना हो जाएगा। इसलिए अगर आपके पास बचत है तो फिर उसे प्रॉपर्टी में निवेश करें।
म्यूचुअल फंड है शानदार जरिया
अगर आप शेयर मार्केट में सीधा पैसा नहीं लगाना चाहते तो म्युचुअल फंड आपके लिए एक अहम जरिया साबित हो सकता है। म्युचुअल फंड में SIP के जरिए आप निवेश कर सकते हैं। यहां आपको कोई बड़ी राशि की जरूरत नहीं है। आप ₹100 से भी म्युचुअल फंड शुरू कर सकते हैं। रिस्क यहां काम है इसलिए डरने की कोई बात नहीं होगी। वही आंकड़ों की बात करें तो पिछले 6 महीने में म्युचुअल फंड शुरू करने की ग्रोथ देखी जाए तो उसमें 15 फ़ीसदी की ग्रोथ हुई है।
डिजिटल गोल्ड में करें निवेश
पिछले 6 महीने में डिजिटल गोल्ड लेने वालों की संख्या 25 फ़ीसदी की दर से बढ़ी है। यानी लोगों का विश्वास इस गोल्ड के प्रति बन रहा है। अगर आप फिजिकल गोल्ड रखना सेफ नहीं मानते हैं तो यह आपके लिए और आपके निवेश के लिए एक खास तरीका हो सकता है। वैसे भी एक्सपर्ट कह रहे हैं कि आने वाले तीन से चार महीने में गोल्ड कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। तो इसलिए इंतजार ना करें आज ही अपने इस निवेश की शुरुआत करें।
FD में कर सकते हैं भरोसा
अगर आप बिल्कुल सेफ खेलना चाहते हैं तो फिर FD का विकल्प जरूर चुनें। कुछ ना करने से बेहतर है कि कुछ किया जाए। FD में हालांकि रिटर्न उस तरीके का नहीं मिलता जैसे आप ऊपर बताए हुए चार तरीकों से कमा सकते हैं। फिर भी सेविंग अकाउंट के मुकाबले FD आज भी बेहतर है। तो अपनी जरूरत के अनुसार FD का चुनाव करें और निवेश करके आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines