हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Share Market के अंदर 5 दिन में कैसे लुट गए 12 लाख करोड रुपए?

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Indian Stock Market: शेयर बाजार में पिछले दिनों लुट गए 5 दिन में 12 लाख करोड रुपए… कुछ ऐसा खेल हुआ जिससे निवेशकों के सभी सपने धराशाई हो गए। भारतीय शेयर बाजार लगातार टूटा ही जा रहा है। आज सेंसेक्स की शुरुआत फिर नेगेटिव हुई। देखते ही देखते सेंसेक्स 64000 के आंकड़े पर आ चुका है। आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस वजह से भारतीय बाजार की उम्मीदें लगातार नीचे जाती जा रही है? आज इसके बारे में आपको आर्टिकल में जानकारी देते हैं।

इजराइल-हमास का युद्ध चल रहा है लंबा

इजराइल और हमास का युद्ध हो रहा है इससे सेंसेक्स पर नेगेटिव असर है, नहीं। बल्कि वजह ये है कि ये युद्ध अब लंबा चलता जा रहा है। जिसकी वजह से कच्चे तेलों के साथ दूसरे बिजनेस पर भी फर्क पड़ने लगा है। साथ में हमास की तरफ से वॉर में और तेजी की गई है, जिससे निवेशकों के बीच में मैसेज नेगेटिव रहा।

अमेरिका के बाजार में महंगाई का बढ़ना

अमेरिकी बाजार में महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच रही है, जिससे देशों के लिए निर्यात करना महंगा हो रहा है। इसके अलावा फार्मा-ऑटो सेक्टर जो कि पिछले हफ्ते कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे, वो एक बार फिर लाल निशान के नीचे आ चुके हैं। वजह बताई जा रही है डिमांड में कमी। फेस्टिव सीजन की वजह से उम्मीदें थी डिमांड पुश करेगी, जिसकी वजह से सेल हाई जाएगी। लेकिन अभी फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है।

रुपया हो रहा है लगातार कमजोर

इन सभी के अलावा भारतीय रुपया भी जिम्मेदार है, क्योंकि लगातार डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया नीचे जाता जा रहा है। हालांकि आरबीआई और सरकार पूरी कोशिश कर रही हैं कि रुपए को स्टेबल बनाया जाए, लेकिन अभी तक उसकी सफलता हासिल नहीं हुई है। फिलहाल की बात करें तो 1 $ 183 रुपए के बराबर हो चुका है। अगर स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो फिर आरबीआई फॉरेक्स रिजर्व मार्केट में निकलना शुरू कर देगी। जिसका नेगेटिव असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें