हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Share Market LIVE: दिन के साथ बदली शेयर मार्केट की चाल, बजाज ऑटो ने किया कमाल

Share Market LIVE Updates: बाजार ने दिन के आखिर में अपने आप को संभाला है। जानिए कैसा रहा है मार्केट का पूरा हाल।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Share Market LIVE: मार्केट के लिए आज का दिन कुछ खास शुरू नहीं हुआ था, 400 अंक की गिरावट देखी गई थी। लेकिन दिन के साथ-साथ मार्केट ने अपने आप को सुधारा। क्लोजिंक की बात करें तो 208 अंक के सुधार के साथ 65,602 पर बंद हुआ। दिन के पहले घंटे में तो जबरदस्त बिकवाली नजर आई। लेकिन इसके बाद निवेशकों ने खरीदारी में भी दिलचस्पी दिखाई। जिससे कई स्टॉक्स हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए। बजाज ऑटो ने अपनी गति आज भी जारी रखी।

यह भी पढ़ें – Onion Price: देश को फिर रुलाएगी प्याज!, लगातार बढ़ रहे हैं दाम

ये शेयर बने सभी की पहली पसंद

बजाज के साथ ऑटो सेक्टर ने अपनी लय को पकड़ कर रखा। बजाज ऑटो में 6.67 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। कंपनी का शेयर अभी 5,447 पर ट्रेड कर रहा है। साथ में फॉर्मा के कुछ शेयर ने अच्छा काम किया है, वहीं बड़े शेयर धड़ाम होते हुए दिखाई दिए। हालांकि पेटीएम ने सभी को चौकाते हुए 2.52 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है।

बड़े शेयर हो गए धड़ाम

जो शेयर उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर सके हैं उसमें मारुति, एक्सेस, जोमैटो का नाम शामिल है। जोमैटो पिछले 4 दिन से अच्छा रिटर्न दे रहा था। लेकिन आज शेयर 1.5 फीयदी नीचे खिसक गया। TCS आज एक बार फिर से लाल निशान पर रहा। 0.88 फीसदी से शेयर गिरता रहा।

यह भी पढ़ें- मोबाइल की बादशाह रही नोकिया, आज 14000 नौकरी करेगी कम, मामला है ये

कल क्या रख सकते हैं प्लान

कल हफ्ते का आखिरी दिन है। ऐसे में मुश्किल है कि खरीदारी का माहौल बने। इसलिए शॉर्ट टर्म के शेयर में मुनाफा अगर बन रहा हो तो बना सकते हैं। वहीं लॉन्ग टर्म के स्टॉक्स में अपनी पॉजिशन को बनाए रखें। सोमवार के दिन शेयर रिकॉर्ड बनाता हुआ दिखाई दे सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें