Share Market: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एक संयुक्त वेंचर्स ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के हिस्से के रूप में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्टेशन के निर्माण के लिए नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्प लिमिटेड (NHSRCL) से ₹3,681 करोड़ के ऑर्डर पर डील डन की है। इस डील की खबर लगते ही बीते दिनों कंपनी के एक शेयर की कीमत में 5 फीसद से भी अधिक की तेजी दर्ज की गई।
डील की खबर के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एचसीसी के शेयर 4.2% बढ़कर ₹14.95 प्रति शेयर हो गए। बीते दिन के दौरान स्टॉक ने ₹ 15.40 के उच्च स्तर को छुआ था। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने महत्वपूर्ण डील को अपने नाम करने के बाद एक दिन में अपने शेयर की कीमत में 7% की वृद्धि देखी है।
और पढ़िए –अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा, मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपए के करीब
बुलेट ट्रेन स्टेशन के बारे में
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) बुलेट ट्रेन स्टेशन में छह प्लेटफार्म होंगे और प्रत्येक प्लेटफार्म की लंबाई लगभग 414 मीटर है, जो 16-कोच वाली बुलेट ट्रेन को समायोजित करने के लिए पर्याप्त है। स्टेशन की मेट्रो और सड़क परिवहन से कनेक्टिविटी होगी।
कंपनी ने कहा कि यह स्टेशन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर एकमात्र भूमिगत स्टेशन है, और इसे जमीनी स्तर से लगभग 24 मीटर की गहराई पर बनाने की योजना है।
अब क्या है शेयर की स्थिति
शेयर ने क्रमशः 20 दिसंबर, 2022 और 20 जून, 2022 को 52-सप्ताह के उच्च स्तर 22.70 रुपये और 52-सप्ताह के निचले स्तर 10.54 रुपये को छुआ। वर्तमान में, यह अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 33.22 प्रतिशत नीचे और 52-सप्ताह के निचले स्तर से 43.83 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
5 mins agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
15 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
16 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
20 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines