First Time Invest in Share Market: आम लोगों के ऊपर इस समय शेयर मार्केट का जलवा छाया हुआ है। फेस्टिव सीजन में शेयर मार्केट में कमाल ही कर दिया। 700 अंक की बढ़त कल हुई और आज भी 350 अंक की मजबूती के साथ मार्केट बंद हुआ। मार्केट के रिटर्न को देखते हुए आम आदमी भी चाहता है कि वो भी शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमाएं। तो ये आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो पहली बार शेयर मार्केट में आ रहे हैं। बताते हैं कि उन्हें किन बातों की सावधानी रखनी होगी और वह कौन से नियम हैं जो मानने होंगे।
डीमैट अकाउंट है पहली सीढ़ी
सबसे पहले डिमैट अकाउंट, ये वह पहली सीढ़ी है जहां से आप शेयर मार्केट की मंजिल के लिए चढ़ते हैं। जैसा आप सेविंग अकाउंट खोलते हैं वैसा ही मामला डीमैट का है। डिमैट अकाउंट से ही आपके शेयर खरीदे और बेचे जाएंगे। यानी इस अकाउंट से पैसा आपका डेबिट और क्रेडिट होता रहेगा।
कहां से खुलवाएं डीमैट अकाउंट
अगला सवाल आता है कि डीमैट अकाउंट खुलवाए कहां से? तो उसके लिए आपको बता दें कि आज लगभग सभी बैंक, प्राइवेट या फिर सरकारी अपने यहां डिमैट अकाउंट खोलने की व्यवस्था दे रही हैं। जिसमें ज्यादा झंझट भी नहीं होता है, क्योंकि आपका सेविंग अकाउंट पहले से उन बैंकों में होता है। इससे बैंकिंग प्रोसेस से आप बच जाते हैं। इसलिए आप अपने सेविंग अकाउंट वाले बैंक से ही डिमैट अकाउंट खुलवाएं।
कितनी रकम के साथ करें निवेश
डिमैट अकाउंट भी खुल गया, अब अगला सवाल कि कितने रकम के साथ निवेश किया जाए। देखिए निवेश करने के लिए आपको सबसे पहले अपने गोल सेट करना होगा कि आप कितने समय के लिए और किस बात के लिए पैसा बनाना चाहते हैं। मान लीजिए आपको शॉर्ट टर्म में कुछ जिम्मेदारी निभानी है, तो आप 6 महीने से 1 साल के लिए निवेश करें। अगर आपको लग रहा है कि चार-पांच साल बाद पैसे की जरूरत पड़ेगी तो आप लॉन्ग टर्म के लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कोहली, शमी के धांसू खेल ने बचा लिए Disney+Hotstar के 24,789 करोड़ रुपए
लेकिन एक बात जरूरी है कि आप पहले कम धनराशि के साथ आगे बढ़ें। जैसे-जैसे आप मार्केट को समझते जाएंगे, कंपनियों के बारे में पढ़ने जाएंगे, एनालिसिस करेंगे, उसके बाद अपनी रकम को बढ़ाते जाएं। मार्केट में अमूमन देखा भी यही जाता है कि जानकारी के अभाव में लोग पैसा अंधा धुंध लगा देते हैं, पर रिटर्न कुछ मिल नहीं पता और सारा रुपया गवां कर चले जाते हैं। इसलिए अगर आप सोच समझ कर, साथ में एनालिसिस करके और खबरों के बारे में जानकारी लेकर पैसा लगाएंगे तो ये शेयर मार्केट जरूर आपको पैसे से पैसा बना कर देगा।
( डिस्क्लेमर- बाजार में पैसा लगाना रिस्की हो सकता है, इसी लिए अपने एक्सपर्ट की सलाह पर निवेश करें, संस्था की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं है)
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
16 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines