Senior Citizens FD rates: बजट 2023 वरिष्ठ नागरिकों के बीच एक हिट साबित हुआ है। कारण यह कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के तहत अधिकतम निवेश योग्य राशि को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। एकल धारक खाते के लिए डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) के लिए निवेश सीमा भी बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है, जो पहले 4.5 लाख रुपये थी।
POMIS योजना अपने मासिक आय भुगतान विकल्प के कारण वरिष्ठ नागरिकों के बीच लोकप्रिय है, लेकिन गैर-वरिष्ठ नागरिक भी निवेश करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने सभी उम्र की महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) नामक एक अन्य योजना भी शुरू की। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहले से ही एक योजना है- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई)। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को अपनी बचत का एक हिस्सा एफडी में निवेश करना चाहिए जो सुरक्षा प्रदान करता है और समय-समय पर ब्याज आय सुनिश्चित करता है।
छोटे और नए निजी बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 8.35 प्रतिशत तक की दर की पेशकश कर रहे हैं।
और पढ़िए –Kotak Mahindra Bank FD: बैंक ने बढ़ाई एफडी दरें, जानिए- वरिष्ठ नागरिकों को होगा कितना फायदा?
यहां मिल रही तगड़ी ब्याज
- डीसीबी बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 8.35 फीसदी ब्याज देता है। निजी क्षेत्र के बैंकों में, यह सर्वोत्तम ब्याज दर प्रदान करता है। एक लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.28 लाख रुपये हो जाता है।
- इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज देता है। एक लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.28 लाख रुपये हो जाता है।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 8 फीसदी ब्याज देता है। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.27 लाख रुपये हो जाता है।
- एक्सिस बैंक, बंधन बैंक और यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत ब्याज की पेशकश करते हैं। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.26 लाख रुपये हो जाता है।
- एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज की पेशकश करते हैं। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाता है।
- करूर वैश्य बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 7.4 फीसदी ब्याज देता है। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाता है।
छोटे निजी क्षेत्र के बैंक और नए निजी बैंक नई जमा राशि हासिल करने के लिए उच्च ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। आरबीआई की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन 5 लाख रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की गारंटी देती है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
30 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
6 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
15 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines