Senior Citizen Free Travel: देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजना है, जिनमें वे आम लोगों के मुकाबले बेहतर सुविधा प्राप्त करते हैं। ऐसे में कई और सुविधाएं हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों को दी जाती हैं और अब एक अन्य राज्य ने तो इन्हें फ्री में हवाई यात्रा की भी छूट दे दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के पास सरकारी योजना के तहत अगले महीने से तीर्थ यात्रा पर हवाई जहाज से यात्रा करने का विकल्प होगा। उन्होंने भिंड में संत रविदास की जयंती और चंबल संभाग की विकास यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना नाम की इस सरकारी तीर्थ यात्रा योजना में संत रविदास की जन्मस्थली को भी शामिल किया जाएगा। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिक सरकारी खर्चों पर किसी भी सूचीबद्ध तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
और पढ़िए – Female senior citizens FD: एफडी दरों में हुई बढ़ोतरी, अब महिला वरिष्ठ नागरिक 9.36% की रिटर्न पाएंगी
सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने यह भी कहा कि भिंड, जिसमें वर्तमान में नगरपालिका परिषद है, को नगर निगम के रूप में अपग्रेड किया जाएगा और शहर को एक मेडिकल कॉलेज भी मिलेगा।
सीएम ने कहा कि ‘विकास यात्रा’ राज्य के सभी वार्डों और गांवों में जाएगी और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी, जबकि विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
10 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
11 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
12 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
14 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
14 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
15 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines