SEBI Bars Mallya: शराब कारोबारी विजय माल्या पर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। रेगुलेटरी बॉडी ने भागौड़े विजय माल्या पर भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने और किसी लिस्टेड कंपनी के साथ जुड़ने से 3 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि शराब कारोबारी विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9000 करोड़ रुपए के बैंक लोन डिफॉल्ट मामले में आरोपी हैं।
SEBI की कार्रवाई का माल्या पर ये होगा असर
फिलहाल एयरलाइंस बंद है और माल्या को साल 2019 में दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।इससे पहले 1 जुलाई को मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक से जुड़े 180 करोड़ के लोन डिफॉल्ट केस में विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SEBI के इस नए आदेश के बाद विजय माल्या के म्यूचुअल फंड्स और अन्य सभी होल्डिंग्स फ्रीज रहेंगी।
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि विजय माल्या जानबूझकर भुगतान नहीं किया
बता दें मार्च 2016 में विजय माल्या देश छोड़कर भाग गए थे, इस समय वह अपने बेटे के साथ लंदन में हैं। इससे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक से जुड़े केस में सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि विजय माल्या जानबूझकर भुगतान नहीं करके बैंक को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले बीते मई में माल्या के प्रत्यर्पण पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत ने देश से भागे भगोड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले मजबूती से पेश किए हैं।
ये भी पढ़ें: सोने की कीमत गिरी धड़ाम, एक दिन में लोगों के 10.7 लाख करोड़ रुपये डूबे
ये भी पढ़ें: New Rules: बिजली बिल भरने से लेकर गैस-सिलेंडर तक, 1 अगस्त से बदलेंगे ये 5 नियम
ये भी पढ़ें:Cheapest Recharge Plans: 336, 365 और 395 दिनों के रिचार्ज प्लान में से कौन सा ज्यादा किफायती?
ये भी पढ़ें: RBI ने इस बैंक पर लगाया ताला! रद्द किया लाइसेंस, ग्राहकों पर भी पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
9 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
17 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
18 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
19 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
20 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines