SBI Reward Point Scam: अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो सावधान हो जाएं। एक नया स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें हैकर्स ‘रिवॉर्ड पॉइंट’ के नाम पर घोटाला कर रहे हैं। इसमें स्कैमर्स आपको एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट्स वाले फर्जी मैसेज भेजकर बरगलाने की कोशिश करते हैं। अगर आप ऐसे किसी स्कैम में फंसते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। इससे आपकी निजी जानकारी लीक होने के साथ-साथ फाइनेंसियल जानकारी भी चोरी होने का खतरा है। यहां हम आपको इस घोटाले से जुड़ी सभी अहम बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट Scam कैसे होता है?
- अगर आप इस स्कैम से बचना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे पहले इस स्कैम के बारे में जानना जरूरी है।
- इसमें आपको एक फर्जी मैसेज मिलता है, यह मैसेज अक्सर बैंक के लोगो और नाम के साथ एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसा ही लगता है।
- मैसेज में दावा किया जाता है कि आपके रिवॉर्ड पॉइंट समाप्त हो रहे हैं और आप पर कार्रवाई की जाएगी।
- इस मैसेज में एक लिंक भी आता है, जिस पर क्लिक करने पर, आपको एक नकली वेबसाइट पर ले जाया जाता है या आपसे एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।
- इस पर क्लिक करने के बाद, आप अपने डिवाइस पर मैलवेयर इंस्टॉल कर लेते हैं, जो स्कैमर्स को बैंकिंग क्रेडेंशियल्स सहित आपके पर्सनल डेटा में Acess देता है।
यह भी पढ़े:Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
SBI Reward Point Scam से कैसे सुरक्षित रहें?
- सबसे पहले ध्यान दें कि एसबीआई कभी भी रिवॉर्ड प्वाइंट से जुड़े मैसेज एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए नहीं भेजेगा।
- बैंक का ईमेल पता या फोन नंबर हमेशा सही से जांचें। यदि मैसेज हो तो किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- कभी भी किसी अज्ञात स्रोत से एपीके फाइल डाउनलोड न करें। केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें।
- अपने एसबीआई खाते और सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए 2 Factor Authentication इनेबल करें।
- संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें।
- यदि आपने लिंक पर क्लिक किया है या एपीके इंस्टॉल किया है, तो तुरंत एसबीआई ग्राहक सेवा या साइबर क्राइम अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट करें।
यह भी पढ़े: Telegram Update: तुरंत करें अपने टेलीग्राम को अपडेट, वरना हो सकते हैं हैक
एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कैसे करें ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rewardz.sbi/ पर जाएं।
- यदि आप एक नए यूजर हैं, तो अपने एसबीआई रिवार्ड्स ग्राहक आईडी और मोबाइल नंबर के साथ लिंक करें।
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी फिल करें।
- अब अपनी पर्सनल जानकारी फिल करें और इसे लॉगिन करें।
- एक बार लॉगिन हो जाने के बाद, आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट को अलग अलग ऑप्शंस पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines