हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SBI Amrit Vrishti की वापसी, इस स्पेशल FD पर अब कितना मिल रहा ब्याज?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपनी स्पेशल FD स्कीम को फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि, अमृत वृष्टि अपने लेटेस्ट रूप में पहले से कुछ कम ब्याज दर ऑफर कर रही है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से अब तक कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज घटाया है।

विज्ञापन
विशेष सावधि जमा योजना

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम ‘अमृत वृष्टि’ को फिर से पेश किया है। हालांकि, इस बार पहले से मुकाबले ब्याज कुछ कम रखा गया है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से बैंक FD पर मिलने वाली ब्याज दरों को घटा रहे हैं। ऐसे में SBI Amrit Vrishti भी अब रिवाइज्ड रेट्स के साथ आ गई है।

क्या है अमृत वृष्टि?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की अमृत वृष्टि एक स्पेशल FD स्कीम है, जिसका उद्देश्य जमाकर्ताओं को आकर्षक रिटर्न प्रदान करना है। यह स्कीम अब 444 दिनों की अवधि के साथ उपलब्ध है, लेकिन ब्याज दरों में संशोधन के चलते पहले के मुकाबले इससे होने वाली कमाई कुछ कम हो गई है।

कितनी हुई कटौती?

अपने लेटेस्ट वर्जन में, अमृत वृष्टि योजना के तहत ब्याज दरों में 20 आधार अंकों (BPs) की कमी की गई है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर अब 7.05% प्रति वर्ष है, जबकि पहले यह 7.25% प्रति वर्ष थी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर अब 7.55% हो गई है, जो पहले 7.75% थी। लिहाजा इस स्पेशल FD पर मिलने वाला रिटर्न अब घट गया है।

यहां भी हुआ बदलाव

ब्याज दरों में संशोधन के बाद, एसबीआई 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की नॉर्मल FD पर 3.50% से 6.9% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें बैंक 4% से 7.50% है। बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोन को सस्ता किया है। साथ ही FD पर मिलने वाले ब्याज पर भी कैंची चला दी है।

इस बात का रखें ध्यान

5 लाख रुपये तक के रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट के मामले में समय से पहले निकासी (सभी अवधियों में) पर 0.50% का जुर्माना लागू होगा। 5 लाख रुपये से अधिक लेकिन 3 करोड़ रुपये से कम की FD के मामले में समय से पहले निकासी पर 1% जुर्माना भरना होगा। वहीं, 7 दिनों से कम समय की जमाराशियों पर बैंक कोई ब्याज नहीं देगा।

यह भी पढ़ें – Gold Rate एक लाख के पार, अगला टारगेट क्या? इस साल सस्ता होने के दावे कितने सही?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें