भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता और विदेशी फंड के लगातार बाहर जाने के बीच मंगलवार को रुपया और कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और नीचे गिर गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.07 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया.सोमवार को रुपया 90.74 के नए ऑल-टाइम लो पर बंद हुआ था. करेंसी की ट्रेडिंग कमजोर शुरुआत के साथ हुई, यह सोमवार के 90.73 के बंद भाव के मुकाबले 0.1% नीचे 91.07 पर खुला, क्योंकि लगातार विदेशी फंड के बाहर जाने और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितता का असर घरेलू करेंसी पर पड़ा.
क्यों कमजोर हो रहा है रुपया ?
फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, मार्केट में इंवेस्टर्स रिस्क से बचने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर इंपोर्टर्स की तरफ से डॉलर की मजबूत डिमांड बनी हुई है. इसके कारण करेंसी कमजोर रही. भारत-अमेरिका ट्रेड डील की टाइमिंग और नतीजे को लेकर भी चिंताएं बढ़ने के कारण भी रुपया कमजोर है.
हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि करेंसी के स्थिर होने की संभावना है क्योंकि नवंबर में ट्रेड डेफिसिट अक्टूबर के $41.64 बिलियन से घटकर $24.53 बिलियन हो गया है. इससे FIIs पर आगे और गिरावट की आशंका में बेचने का कुछ दबाव कम होगा. वहीं कुछ एक्सपर्ट ये मानते हैं कि आने वाले समय में भी करेंसी पर दबाव बने रहने की संभावना है.
एशाई करेंसी में सबसे खराब परफॉर्मेंस
बता दें कि सोमवार को सुबह इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 90.53 पर खुला था. ये ताजा गिरावट तब आई जब पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया पहले ही 17 पैसे गिरकर 90.49 पर बंद हुआ था, जो उस समय अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसका अब तक का सबसे निचला स्तर था.
आज एक बार फिर भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया, जिससे यह एशियाई करेंसी में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गई. उम्मीद से बेहतर ट्रेड बैलेंस के आंकड़ों के बावजूद, रुपया संभल नहीं पाया.
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
56 mins agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
11 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
23 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines