दिसंबर का महीना बस कुछ दिनों में बीत जाएगा और नया साल आ जाएगा. इसके साथ ही कई नियमों में बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिनका आम आदमी की जेब पर सीधा असर होगा. बैंकिंग रूल्स से लेकर टैक्स, यूपीआई और डिजिटल पेमेंट रूल्स तक में कई चेंज देखने को मिलेंगे. इन बदलावों का असर किसानों, युवाओं, सरकारी कर्मचारी, मिडिल क्लास और कॉमन मैन सभी पर पड़ेगा. तो आइये जानते हैं कि नया साल शुरू होने के साथ आपको कौन-कौन से बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
जनवरी 2026 से कौन से नियम बदलने वाले हैं?
राशन कार्ड रूल
तो सबसे पहले बात कर लेते हैं राशन कार्ड से जुड़े बड़े नियम की. अब राशन कार्ड रूल 2026 से जुड़ी हुई जानकारी आपको दे दें. राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई सिस्टम शुरू हो गया जिससे किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें : 31 दिसंबर तक निपटा लें ये 6 काम, वरना फंस सकता है पैसा; नए साल में रहेंगे परेशान
किसानों के लिए
पीएम किसान अपडेट 2026, यूपी समेत कई राज्यों में फार्मर आईडी अनिवार्य की जा रही है. बिना किसान आईडी के पीएम किसान इंस्टॉलमेंट रोकी जा सकती है. पीएमएफबीवाई 2026 यानी खरीफ, 2026 से जंगली जानवरों से फसल नुकसान भी बीमा कवर में आएगा. नुकसान की 72 घंटे में रिपोर्टिंग जरूरी होगी.
बैंकिंग रूल्स
बैंकिंग रूल्स 2026 और टैक्स रूल 2026 आईटीआर फॉर्म चेंज किया जा रहा है. जनवरी 2026 से इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म्स में बदलाव संभव है. ज्यादा डाटा बेस्ड रिपोर्टिंग क्रेडिट स्कोर अपडेट रूल अप्रैल 2026 से 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट होगा. पहले 15 दिन लगते थे. SBI जैसे बैंकों ने लोन इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव और एफडी रेट्स में कटौती की है. जिसका असर 2026 में दिखेगा.
यह भी पढ़ें : 1 जनवरी से शुरू हो रही भारत टैक्सी, ओला-उबर की उड़ेगी नींद
डिजिटल अटेंडेंस 2026 से
कई राज्यों में सरकारी स्कूलों में टैब से हाजिरी दर्ज होगी.
सोशल मीडिया से जुड़े बदलाव
सोशल मीडिया और टेक से जुड़े भी कुछ बदलाव होने हैं. सोशल मीडिया के लिए एज रूल्स आ गए हैं. जैसे कि ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया जैसे देशों में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती की गई है.
LPG की कीमत में बदलाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को कुकिंग गैस सिलेंडरों में इस्तेमाल होने वाली लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बेंचमार्क इंटरनेशनल फ्यूल की औसत कीमत और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर बदलाव करती हैं. दिसंबर में सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी. इस बार घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 hr agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
2 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
4 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
4 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
6 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
6 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
9 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
9 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines