1 जनवरी 2026 से सिर्फ साल ही नहीं बदलने वाला है. बल्कि कुछ ऐसे नियमों में भी बदलाव होने वाले हैं, जिनसे आपका जीवन सीधे-सीधे प्रभावित होगा. खासकर आपकी वित्तीय स्थिति पर इन बदलावों का सीधा असर होगा. क्योंकि जनवरी 2026 से बैंकिंग, सोशल मीडिया, सरकारी सेवाओं और वेलफेयर स्कीम में बड़े बदलाव लागू होंगे. क्रेडिट स्कोर अपडेट, पैन-आधार नियम, पे कमीशन में बदलाव, किसानों को मिलने वाले फायदे और फ्यूल की कीमतों में बदलाव जैसे कई परिवर्तन और संशोधन दिखने को मिल सकते हैं. साल के पहले ही महीने में आपको कौन से 10 बदलाव देखने को मिलेंगे. आइये जानते हैं:
1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम
महंगी हो जाएंगी कारें:
अगर आप साल 2026 में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी जेब से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. क्योंकि जनवरी 2026 से कार कंपनियां कार की कीमत बढ़ाने जा रही हैं. Honda अपनी गाड़ियों की कीमत 1 से 2 फीसदी का इजाफा कर सकता है. वहीं Nissan 3 फीसदी और MG 2 प्रतिशत तक दाम में बढ़ोरी की तैयारी कर रहा है. BYD की Sealion 7, नए साल में महंगी हो जाएगी. जबकि Mercedes-Benz ने कारों की कीमत में 2 फीसदी इजाफे की तैयारी की है. BMW की कारें भी 3 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें : 1 जनवरी से शुरू हो रही भारत टैक्सी, ओला-उबर की उड़ेगी नींद
सोशल मीडिया और ट्रैफिक के लिए नए नियम
सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के सख्त नियमों पर विचार कर रही है, जैसे नियम ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में हैं. ट्रैफिक के मामले में, कई शहर डीजल और पेट्रोल कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाने की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली और नोएडा में, प्रदूषण कम करने के लिए पेट्रोल गाड़ियों से डिलीवरी पर भी रोक लग सकती है.
आईटीआर में बदलाव
एक नया इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म पेश किया जा सकता है, जिसमें पहले से भरी हुई बैंकिंग और खर्च की डिटेल्स होंगी.
LPG गैस की कीमत
1 जनवरी को LPG घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाएगा. दिसंबर में सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी. इस बार उम्मीद है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी आएगी. 1 जनवरी को एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है, जिससे हवाई टिकट के किराए पर असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : 31 दिसंबर तक निपटा लें ये 6 काम, वरना फंस सकता है पैसा; नए साल में रहेंगे परेशान
किसानों के लिए बदलाव
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में किसानों के लिए ID बनाई जा रही हैं. PM किसान योजना (PM Crop Insurance Scheme) के तहत किस्त पाने के लिए ये ID जरूरी होंगी. PM फसल बीमा योजना के तहत, किसानों को अब जंगली जानवरों से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा, बशर्ते नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर की जाए.
आधार पैन लिंकिंग
आधार और पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है. ऐसे में अगर आपने 31 दिसंबर तक पैन-आधार लिंक का काम खत्म नहीं किया है तो जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और बैंकिंग से लेकर आईटीआर फाइल करने तक में आपको परेशानी आएगी.
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदलाव
1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी बढ़ेगी. हरियाणा जैसे राज्य पार्ट-टाइम और दिहाड़ी मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की भी योजना बना रहे हैं.
क्रेडिट स्कोर के रूल्स
नए साल से कई बैंकिंग नियम बदल जाएंगे. क्रेडिट स्कोर एजेंसियों को अब हर 15 दिन में एक बार के बजाय हर हफ्ते क्रेडिट डेटा अपडेट करना होगा. इससे लेंडर्स को उधार लेने वालों का ज्यादा सही आकलन करने में मदद मिलेगी.
राशन कार्ड रूल
तो सबसे पहले बात कर लेते हैं राशन कार्ड से जुड़े बड़े नियम की. अब राशन कार्ड रूल 2026 से जुड़ी हुई जानकारी आपको दे दें. राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई सिस्टम शुरू हो गया जिससे किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी.
डिजिटल अटेंडेंस 2026 से
कई राज्यों में सरकारी स्कूलों में टैब से हाजिरी दर्ज होगी.
संबंधित खबरें
Vijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
2 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
3 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
11 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
16 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
17 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
18 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
19 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
19 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
22 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines