आमतौर पर आपने दिग्गज निवेशकों को बाजार से पैसा बनाने के टिप्स देते सुना होगा, लेकिन रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T Kiyosaki) लोगों को बता रहे हैं कि पलभर में कंगाल कैसा बना जा सकता है। हालांकि, इसके पीछे उनका उद्देश्य लोगों को सही जगह निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक कियोसाकी का कहना है कि बिना सही नॉलेज के निवेश बड़े नुकसान की वजह भी बन सकता है।
पहले सीखें फिर निवेश करें
रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि जिन इन्वेस्टमेंट ऑप्शन को आप अच्छे से नहीं समझते, उनमें पैसा लगाना नुकसान को आमंत्रण देना है। आप एक ही झटके में अपना सबकुछ भी खो सकते हैं। Rich Dad Poor Dad के लेखक का कहना है कि जिसकी जानकारी नहीं है, उसमें निवेश न करें। पहले सीखें और फिर पैसा लगाने का सोचें। उन्होंने लिखा है, ‘क्या आप जल्दी से पैसा गंवाना चाहते हैं? यह बहुत सरल है, जिसका ज्ञान आपको नहीं है, बस उसमें निवेश करें।
गरीब और अमीर में यह अंतर
रॉबर्ट टी. कियोसाकी के अनुसार, गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हॉट टिप्स का पीछा करते हैं और उन बाजारों में जुआ खेलते हैं जिनका वे अध्ययन नहीं करते। जबकि अमीर पहले नॉलेज बढ़ाने में निवेश करते हैं, फिर कोई दांव खेलते हैं। दरअसल, कियोसाकी यह कहना चाहते हैं कि बहुत से लोग बिना किसी ज्ञान के ही बाजार में उतर जाते हैं। दूसरों की सलाह पर पैसा लगा देते हैं। जबकि उन्हें पहले खुद अध्ययन करना चाहिए। बिना किसी तैयारी के मैदान में उतरना जुए के समान है, जिसमें जीत के साथ-साथ हार की संभावना ज्यादा रहती है।
सही साबित हुई है भविष्यवाणी
रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी अपनी निवेश सलाह और भविष्यवाणी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने काफी समय पहले ही कह दिया था कि फरवरी 2025 में शेयर बाजार में सबकुछ बेहद सस्ता मिलेगा और ऐसा बाकायदा हुआ। बड़ी गिरावट के चलते दिग्गज शेयर भी सस्ते में उपलब्ध हो गए। अभी भी मार्केट उस सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। कई ऐसे शेयर जो पहले आम निवेशक की पहुंच से दूर हो गए थे, अब कीमतों के नीचे आने से उनकी पहुंच में आ गए हैं।
बिटकॉइन पर कायम है भरोसा
कियोसाकी शेयर बाजार से ज्यादा बिटकॉइन, गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने की सलाह देते हैं। बिटकॉइन पर उनका भरोसा अब भी कायम है। कुछ वक्त पहले उन्होंने गिरावट पर बिटकॉइन खरीदने की सलाह दी थी। कियोसाकी ने बिटकॉइन का बचाव करते हुए कहा था कि समस्या इस करेंसी में नहीं है, बल्कि वैश्विक मौद्रिक प्रणाली और पारंपरिक बैंकिंग संस्थान असली समस्या है। उन्होंने कहा था कि जब बिटकॉइन गिरता है, तो मैं मुस्कुराता हूं और अधिक खरीदता हूं।
कहां लगाना चाहिए पैसा?
अपनी निवेश रणनीति पर बात करते हुए फेमस लेखक ने कहा था कि बिटकॉइन, सोना और चांदी जैसी एसेट मेरी प्राथमिकता हैं। जब भी इनकी कीमतों में गिरावट आएगी मैं निवेश करूंगा। उन्होंने बिटकॉइन, गोल्ड और सिल्वर को असली पैसा बताया। रॉबर्ट टी. कियोसाकी का मानना है कि सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रहेगी। ऐसे में इनमें निवेश हमेशा फायदे का सौदा रहेगा। बता दें कि बीते कुछ समय में सोने में निवेश बढ़ा है और इससे उसकी कीमतें भी चढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें – Bitcoin की कीमत में बड़ी गिरावट की चेतावनी, 20,000 डॉलर तक टूट सकता है दाम!
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
11 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
11 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
13 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
17 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
18 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
19 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
19 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines