Retirement Planning: आपकी रिटायरमेंट लाइफ कितनी अच्छी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसकी प्लानिंग कैसे करते हैं। अगर आप अपने करियर की शुरुआत में ही रिटायरमेंट को लेकर योजना बना लेते हैं और उस पर अमल शुरू कर देते हैं, तो इसकी संभावना बढ़ जाती है कि आपके जीवन का आखिरी पड़ाव अच्छे से कटेगा।
हर महीने SIP
यदि आप शुरुआत से ही मंथली कुछ अमाउंट निवेश करना शुरू कर देते हैं, तो रिटायरमेंट के समय आपको एक बड़ा फंड मिल सकता है। यहां हम जानेंगे कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए आप एक बड़ा कॉर्पस कैसे तैयार कर सकते हैं, ताकि आप फाइनेंशियल आजादी के साथ अपनी रिटायरमेंट लाइफ को एन्जॉय कर सकें।
अपेक्षित समय
हम मानकर चलते हैं कि मासिक निवेश 18,000 रुपये है। हमें कॉर्पस 21 करोड़ रुपये का चाहिए और निवेश पर अनुमानित वार्षिक रिटर्न 12 प्रतिशत है। अब सवाल यह उठता है कि 18,000 रुपये मंथली SIP से 21 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाने में कितना समय लगेगा? इसका जवाब है, करीब 40 साल।
10 साल में रिटर्न
पहले जानते हैं कि 18000 रुपये की मासिक एसआईपी और 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के साथ 10 वर्षों में रिटायरमेंट फंड कितना हो जाएगा? इस अवधि में कुल निवेश राशि होगी 21,60,000 रुपये। अनुमानित पूंजीगत लाभ 20,22,103 रुपये होगा और अनुमानित रिटायरमेंट कॉर्पस 41,82,103 रुपये होगा।
यह भी पढ़ें – GST Council 2025: वित्त मंत्री के इस बयान में छिपे हैं राहत के संकेत, मिडिल क्लास को फिर मिलेगा तोहफा?
20 साल में रिटर्न
इतनी ही राशि के साथ 20 साल के हिसाब से देखें, तो इन्वेस्टमेंट अमाउंट होगा 43,20,000 रुपये। अनुमानित पूंजीगत लाभ 1,36,64,663 रुपये और अनुमानित सेवानिवृत्ति कोष 1,79,84,663 रुपये हो जाएगा। जबकि 30 साल की अधि में निवेश की कुल राशि 64,80,000 रुपये होगी। अनुमानित पूंजीगत लाभ 5,70,58,448 रुपये होगा और अनुमानित सेवानिवृत्ति कोष 6,35,38,448 रुपये पहुंच जाएगा।
40 साल में रिटर्न
इसी तरह, यदि आप 40 साल की अवधि तक 18 हजार रुपये की मासिक SIP करना जारी रखते हैं, निवेश राशि 86,40,000 रुपये होगी, अनुमानित पूंजीगत लाभ 20,52,43,564 रुपये और अनुमानित रिटायरमेंट फंड 21,38,83,564 रुपये होगा। इस तरह आप 18 हजार मंथली SIP के जरिये 21 करोड़ रुपये का बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 mins agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
55 mins agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
17 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
19 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
19 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
21 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
22 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
23 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 day agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines