Rent Rule 2023: मकान मालिक और किरायेदार के बीच अक्सर नोकझोंक या हिसाब-किताब का मामला चलता रहता है। जबकि, कई मकान मालिक ऐसे होते हैं कि अपने घर की तरफ आकर देखते भी नहीं है समय पर किराया मिल जाए, बस उन्हें उसी से मतलब होता है। हालांकि, कुछ ऐसे भी मामले देखने को मिलते हैं जिसमें घर खाली करने पर किरायेदार साफ मना कर देते हैं। ऐसे में आमतौर पर किरायेदारों का कहना होता है कि वो काफी समय से यहां रह रहे हैं। कुछ तो नियम कायदों के बारे में समझाने लगते हैं।
अगर आप भी एक किरायेदार हैं या एक मकान मालिक हैं तो आपके लिए इस नियम को जान लेना चाहिए कि 10 साल तक अगर कोई घर पर रह रहा होता है तो उससे मकान मालिक घर खाली करवा सकता है या नहीं। अगर किरायेदार मकान खाली न करें तो आप क्या एक्शन ले सकते हैं? आइए इसके बारे में समझते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
क्या है लिमिटेशन एक्ट 1963?
लिमिटेशन एक्ट 1963 में किरायेदार और मकान मालिक के नियमों के बारे में जिक्र किया गया है। एक्ट के तहत प्राइवेट रियल स्टेट पर लिमिटेशन की वैधानिक समय सीमा 12 साल की होती है। इस अवधि को कब्जे का दिन कहा जाता है, जिसके मुताबिक फैसला किरायेदार के पक्ष में हो सकता है।
ये भी पढ़ें- RBI का बड़ा फैसला! इन जगहों पर किया जा सकता है 5 लाख रुपये तक का UPI Transaction
किरायेदार कर सकता है कब्जा
यूं तो मकान मालिक की प्रॉपर्टी पर किसी भी किरायेदार का ये हक नहीं है कि वो उसे अपने कब्जे में ले, लेकिन नियमों के मुताबिक कुछ खास परिस्थितियों में किरायेदार का मकान पर हक हो सकता है। संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम (Transfer of Property Act) के मुताबिक अगर किसी घर में कोई किरायेदार 12 साल या उससे ज्यादा समय से रह रहा है तो संपत्ति कब्जे में लेने के साथ उसके पास प्रॉपर्टी को बेचने का अधिकार भी हो सकता है।
सरल भाषा में कहें तो अगर किरायेदार के पास घर का एडवर्स पजेशन है तो वो आसानी से प्रॉपर्टी पर कब्जा कर सकता है। प्रतिकूल कब्जा कानून यानी एडवर्स पजेशन के दौरान मकान मालिक चाहे तो किरायेदार के खिलाफ कोर्ट में भी जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 31 December 2023 Financial Deadline: इन 7 कामों को निपटाना न भूलें! वरना…
मकान मालिक के लिए क्या करवाना जरूरी?
मकान मालिक का घर एक छोटी सी लापरवाही के कारण एडवर्स पजेशन के तहत कब्जे में हो सकता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि घर को किराये पर देने के साथ किरायेदार से रेंट एग्रीमेंट पर साइन जरूर करवाएं। घर-दुकान या कोई जमीन पर किरये पर देनी है तो पहले रेंट एग्रीमेंट जरूर तैयार कर लें। वीडियो के जरिए जानिए कैसे बनवाया जाता है रेंट एग्रीमेंट।
ये एग्रीमेंट 11 महीने का होता है जिसे आपको हर 11 महीने बाद फिर से बनवाना होगा। ऐसा करने पर आपके मकान पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। साथ ही ये एक प्रूफ भी होता है कि आपने अपनी प्रॉपर्टी को किसी के पास किराये पर दिया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
10 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
15 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
18 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines