Reliance Jio Demand To Shut Down 2G 3G Services: रिलायंस जियो इंटरनेट की 2जी और 3जी सेवाएं बंद कराना चाहती है। इसके लिए उसने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह दोनों सेवाओं को प्रक्रिया के अनुसार बंद कर दे और 4जी-5जी सेवाओं के विस्तार को गति दें।
रिलायंस जियो के साथ कई अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी इस प्रस्ताव से सहमत हैं। दूरसंचार नियामक को मांग संबंधी प्रस्ताव सौंप दिया गया है। अगर प्रस्ताव मंजूर हो जाए तो 4जी और 5 जी सेवाओं के और ज्यादा विस्तार के बारे में सोचा जा सकता है। टारगेट पहाड़ों पर सिग्नलों को पहुंचाने का है।
5जी का विस्तार करना चाहती हैं कंपनियां
बता दें कि भारत में इंटरनेट यूजर्स के लिए 5G सेवाएं शुरू किए हुए एक साल से अधिक समय हो गया है, जिसमें रिलायंस जियो और एयरटेल प्रमुख हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी लोग 4जी सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन 5जी को अपनाना अभी उनके लिए आसान नहीं है।
रिलायंस जियो का मानना है कि अब समय आ गया है कि सरकार को 2G और 3G सेवाओं को बंद कर देना चाहिए। इसके लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को एक सटीक नीति और योजना बनाकर काम करना चाहिए। वहीं इसके साइड इफेक्ट पर भी काम करना होगा।
फोन से स्मार्टफोन में स्विच करना महंगा
मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि जियो के पास 2G सेवाएं नहीं हैं, लेकिन एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, देश में आबादी का बड़ा हिस्सा आज भी 2जी-3जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। अगर यह दोनों सर्विस बंद हो जाएं तो 4जी और 5जी के लिए सिग्नल, बैंडविड्थ और स्पीड ज्यादा होगी।
क्योंकि बहुत से लोगों तक नई टेक्नोलॉजी पहुंच नहीं पा रही है, जबकि उन्हें कनेक्टिविटी उपलब्धता कराई गई है। दूसरी ओर, इस प्रस्ताव में पेंच इसलिए फंसेगा, क्योंकि ज्यादातर यूजर्स के लिए स्मार्टफोन पर स्विच करना काफी महंगा होगा।
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 hr ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
1 hr agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
6 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
6 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines