RBI Monetary Policy Unchanged: RBI की तरफ से नहीं मिला दिवाली तोहफा, जी हां। जिस बात का डर था वही हुआ. आरबीआई की तरफ से आज मॉनेटरी पॉलिसी जारी की गईं. पर उसमें ऐसा कुछ नहीं था जो आम आदमी को सीधे तौर पर राहत दे सके। हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि रेपो रेट में कुछ कमी देखने को मिल सकती है, जिससे ईएमआई (EMI) कम हो, थोड़ी राहत मिले। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। 6.5 फीसदी पर रेपो रेट को कायम रखा है। यानी जिसने लाखों का लोन लिया हुआ है, वो उसी दर से अपनी ईएमआई (EMI) भरता रहेगा, जो अभी तक करता आ रहा था। आरबीआई ने तो आपकी मदद नहीं की, पर हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जो आपकी ईएमआई के बोझ को कम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – RBI Monetary Policy: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी जारी, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ा असर
ये टिप्स अपनाएं और कर्ज के बोझ से खुद को बचाएं
- ये बात हमेश ध्यान रखें कि जब भी आपको जरूरत हो तभी लोन लें। अगर मौज मस्ती के लिए लोन लिया है तो आगे चलकर आपकी मौज परेशानी में बदल सकती है।
- लोन अगर 50 हजार तक है तो कोशिश करें कि ईएमआई (EMI) को ज्यादा रख कर, कम महीने में ही इसका भुगतान कर दें।
- अगर लोन 50 हजार से ऊपर और 1 लाख के बीच में है तो कोशिश करें कि आरबीआई की स्ट्रक्चर पालिसी से बचा जाए। सिंपल रह कर अपनी ईएमआई का भुगतान करने पर ध्यान रखें।
- 1 लाख से लेकर अगर लोन 5 लाख तक है तो आप स्ट्रक्चर पॉलिसी की तरफ जा सकते हैं। यानी लोन को 2 भागों में डिवाइड करके इसकी ईएमआई का भुगतान किया जा सकता है।
- सबसे बड़ी बात एक साथ कभी दो ये इससे ज्यादा लोन ना लें। अगर फिर भी लेना पड़ रहा है तो जिस लोन की ईएमआई (EMI) दर सबसे ज्यादा है, पहले उसे चुकाने में अपना पैसा लगाएं। नहीं तो पैनल्टी ही ईएमआई के बराबर हो जाएगी।
- आखिर में कोशिश ये करें कि अपनी ईएमआई (EMI) डेट को अपने हिसाब से सेट करें कि आप उसका भुगतान कर सकें। अगर एक भी किश्त मिस हो जाती है तो फिर डबल आपकी जेब पर असर पड़ेगा।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
15 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
17 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
18 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
20 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
21 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
22 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
23 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
1 day agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines