रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 10 और 500 रुपये के नए नोट जारी करने वाला है। RBI ने बताया है कि जल्द ही महात्मा गांधी की नई सीरीज में 10 और 500 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इससे पहले खबर आई थी कि आरबीआई 100 और 200 के नए नोट जारी करेगा।
क्या कहा RBI ने?
अपने ताजा अपडेट में केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 10 और 500 रुपये के नोटों के जैसा ही होगा। इससे पहले रिजर्व बैंक ने जितने भी 10 और 500 रुपये के नोट जारी किए हैं, वे सभी लीगल टेंडर बने रहेंगे। नए नोटों पर आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
कब जारी होते हैं नोट?
RBI कुछ मामलों में नए नोट जारी करता है। उदाहरण के तौर पर बाजार में मौजूद करेंसी नोट काफी पुराने हो गए हों, नोटों के डिजाइन आदि में बदलाव किया गया हो या फिर कुछ नोटों को चलन से बाहर किया जा रहा हो। जैसा कि नोटबंदी के समय देखने को मिला था। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि 10 और 500 रुपये के नए नोट आने से बाजार में पहले से मौजूद पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले से बाजार में मौजूद नोट वैध बने रहेंगे और उन्हें बंद नहीं जाएगा।
100 और 200 के भी?
पिछले महीने खबर आई थी कि RBI द्वारा जल्द ही 100 और 200 के नए नोट जारी किए जाएंगे। इस खबर के सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई थी कि पुराने नोटों का क्या होगा? तब केंद्रीय बैंक की तरफ से कहा गया था कि इन नोटों के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बदलाव केवल RBI गवर्नर के हस्ताक्षर को लेकर होगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर संजय मल्होत्रा ने काम संभाल लिया है। इसलिए उनके हस्ताक्षर वाले 100 और 200 नए नोट जारी किए जाएंगे। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद उनके हस्ताक्षर वाले नोट जारी होते हैं। इससे पहले से मौजूद नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
2016 में हुई थी नोटबंदी
नोटबंदी नवंबर 2016 में हुई थी। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। बाद में सरकार 2000 रुपये के नोट लेकर आई। इस नोट के लिए एटीएम मशीनों में बदलाव किया गया। हालांकि, मई 2023 में RBI ने 2000 रुपये के नोट को भी बंद करने का फैसला लिया। जिस समय 2000 रुपये के नोट को बंद करने का निर्णय लिया गया, उस समय सर्कुलेशन में 2000 रुपये के नोट की मात्रा करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थी।
यह भी पढ़ें – सोना, शेयर बाजार और अब बिटकॉइन, ट्रंप टैरिफ से सब परेशान, डिजिटल करेंसी के लिए क्या है अनुमान?
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
8 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines