RBI latest Circular on Coin Acceptance: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) लोगों में रुपये को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अक्सर सर्कुलर जारी करता रहता है. कई बार वह फेक और असली नोटों के बीच का फर्क बताने के लिए भी वह नोटिस जारी करता रहता है. इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सिक्कों को लेकर जरूरी सर्कुलर जारी किया है. दरअसल, 1 रुपये, 2 रुपये और 50 पैसे के सिक्कों को लेकर बहुत सी भ्रांंतियां हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये सिक्के चलन में नहीं हैं.
लोगों के बीच सिक्कों को लेकर कंफ्यूजन:
आपने भी ये अनुभव किया होगा. जब भी आप सब्जी की दुकान पर या ग्रॉसरी शॉप में जाते हैं वो आपसे छुट्टे नहीं लेते. खासकर अगर आप 1 रुपये का छोटा वाला सिक्का दे रहे हैं, तो उसे वो स्वीकार नहीं करेंगे. आपने यही सुना होगा कि ये सिक्का नहीं चलता. असल में गलती उनकी भी नहीं है. ये अफवाह पूरे बाजार में फैला हुआ है.
RBI ने दूर किया भ्रम :
केंद्रीय बैंक RBI ने इसे लेकर सर्कुलर जारी किया है और सिक्कों को लेकर चल रही ऐसी तमाम कन्फ्यूजन को दूर किया है. RBI ने कहा है कि सिक्कों को लेकर जो भी भ्रामक जानकारियां हैं या अफवाहें चल रही हैं, उन पर भरोसा न करें.
RBI ने कहा कि चाहे वह 50 पैसे हो या 1 रुपये या 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये या 20 रुपये, सभी सिक्के वैध मुद्रा (Valid Currency) हैं. ये चलन में हैं.
रिजर्व बैंक ने अपने मैसेज में कहा है कि सिक्कों के प्रचलन, डिजाइन और लीगल टेंडर को लेकर कोई संशय न रखें. अगर आप सिक्कों के अलग-अलग डिजाइन को देखकर कंफ्यूज हैं तो ये कंफ्यूजन भी दूर कर लें. आरबीआई ने यह क्लियर किया कि एक ही मूल्यवर्ग के सिक्कों के अलग-अलग डिजाइन होते हैं और उस डिजाइन के साथ भी वे चलन में रहते हैं.
खूब सारे सिक्के इकट्ठा हो जाएं तो क्या करें?
अगर आपसे कोई सिक्का नहीं ले रहा है और आपके पास खूब सारे सिक्के एकत्रित हो गए हैं तो आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इसे जमा कर सके हैं या इनके बदले नोट ले सकते हैं.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
19 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines