Loan EMI: आज के महंगाई के समय में बहुत ही कम देखा जाता है कि किसी पर्सन ने लोन ना लिया हो। हमें अपनी जरूरत के हिसाब से कोई ना कोई लोन लेना ही पड़ता है। लोन तो आसानी से मिल जाता है, पर जब उसकी ईएमआई भरने की बात आती है तो मामला कहीं ना कहीं फंस जाता है। अगर आपने भी बड़ा लोन लिया है और ईएमआई के बोझ से दब रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। दरअसल आरबीआई एक ऐसा नियम लेकर आया है जो आपको इस बोझ से आगे निकालेगा।
आरबीआई का ये नियम है आपके काम का
आरबीआई लोन में फंसे ग्राहकों के लिए रीस्ट्रक्चर पॉलिसी को लेकर आई है। इससे काफी हद तक आपकी समस्या का निदान हो सकता है। हालांकि ये पॉलिसी बहुत पहले आ चुकी है, पर अभी भी काफी लोगों को इसके बारे में नहीं पता है। जब नियम के बारे में नहीं पता होगा तो फिर उसका फायदा नहीं उठाया जा सकता है।
रीस्ट्रक्चर पॉलिसी आपको देती है ताकत
इस पॉलिसी के बारे में आपको एक उदाहरण देते हुए समझाते हैं। मान लीजिए आपने 5 लाख का लोन लिया हुआ है। और अभी आप एक दो ईएमआई देने के बाद फंस गए हैं तो इस पॉलिसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप अपने लोन को दो भागों में डिवाइड कर सकते हैं. पहला 2.5 लाख का और दूसरा 2.5 लाख का. पहले वाले भाग को तो आप अभी के नियम के जैसे भुगतान कर सकते हैं। वहीं दूसरे पार्ट के लिए रीस्ट्रक्चर करा सकते हैं. यानी कि उसके लिए एक बार फिर से ईएमआई और टाइम पीरियड में बदलाव कर सकते हैं।
डिफॉल्ट करने की समस्या हो सकती है कम
इससे आपका बोझ तो कम होगा ही साथ में डिफॉल्टर होने से भी आप बच जाएंगे। डिफॉल्टर की स्थिति में कई समस्याओं से आप घिर जाते हैं। क्रेडिट स्कोर तो डाउन होता ही है साथ में बैंक ब्लेकलिस्ट भी कर देता है। इसलिए कोशिश यही करनी चाहिए कि अपना लिया हुआ लोन बिन किसी डिफॉल्ट के भुगतान हो जाए।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
25 mins agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
4 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
5 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
5 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
19 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
22 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
22 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines