RBI MPC Meeting Today: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग आज 29 सितंबर से मुंबई में शुरू हो जा रही है. ये मीटिंग 1 अक्टूबर तक चलेगी और इसके बाद मीटिंग में लिए गए अहम फैसलों का ऐलान किया जाएगा. समिति के सदस्य किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले रेपो दरों पर और मौजूदा आर्थिक स्थितियों की समीक्षा करने के लिए चर्चा करेंगे.
बैठक में ब्याज दरों को लेकर होगी चर्चा
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और यह निर्धारित करना होगा कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करते हुए विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव आवश्यक है या नहीं. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह 10 बजे बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगे.
ब्याज दरों में हो सकती है 25 bps की कटौती
RBI द्वारा की जा रही MPC की इस मीटिंग में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की जा सकती है. इसकी जानकारी हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई थी.
रिपोर्ट की मानें तो अगर ऐसा होता है तो लोगों के लोन और ब्याज की दरें थोड़ी कम हो सकती है, जिससे आम लोगों और कारोबारियों को भी एक हद तक राहत मिल सकती है. ये अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत हो सकता है. क्योंकि इससे लोगों के कर्ज भी सस्ते होंगे और कारोबार को बढ़ावा भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Virat Kohli, सचिन तेंदुलकर या MS Dhoni, कौन है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर? यहां देखिए टॉप 10 की लिस्ट
अगस्त में हुई थी MPC की मीटिंग
RBI की MPC की पिछली मीटिंग 4 से 6 अगस्त के बीच हुई थी. इस मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया था. इसे 5.5% पर ही रखा था. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों को स्थिर रखने के पक्ष में थे. टैरिफ अनिश्चितता के कारण ये फैसला लिया गया है. RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं. इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी.
हर दो महीने में होती है RBI की मीटिंग
बता दें कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 6 सदस्य होते हैं. इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं. RBI की मीटिंग हर दो महीने में होती है.
बीते दिनों रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठकों का शेड्यूल जारी किया था. इस वित्तीय वर्ष में कुल 6 बैठकें होंगी. पहली बैठक 7-9 अप्रैल को हुई थी.
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
28 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines